कौशाम्बी07मार्च*उद्घाटन के 2 दिन बाद फिर बंद हो गया गौ संरक्षण केंद्र*
*गौ संरक्षण केंद्र में मौजूद एक दर्जन पशुओं को नगर पंचायत चरवा के जिम्मेदारों ने फिर किसानों के खेतों को बर्बाद करने के लिए खुले में छोड़ दिया*
*चरवा कौशांबी* सरकार आवारा पशुओं को गौ संरक्षण केंद्र में संरक्षित करने का बार बार निर्देश दे रही है योगी सरकार के कार्यकाल को 5 वर्ष बीत गए हैं 5 वर्ष से पशु विभाग के अधिकारी और प्रशासन गोवंश के संरक्षण में लुकाछिपी का खेल खेल रहा है बीते 5 वर्षों से नगर पंचायत चरवा क्षेत्र में किसानों के खेतों को आवारा पशु बर्बाद कर रहे है 5 वर्ष से लगातार किसान आवारा पशुओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे
किसानों के तमाम मेहनत और लगातार प्रयास के बाद नगर पंचायत चरवा में 3 मार्च को गौ संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया जहां चारा पानी की व्यवस्था पूर्व से नहीं थी एक दर्जन पशुओं को संरक्षण केंद्र में एकत्रित कर उद्घाटन का तामझाम कर दिया गया लेकिन 2 दिन बाद 5 मार्च को यह गो संरक्षण केंद्र फिर बंद हो गया है गौ संरक्षण केंद्र में मौजूद एक दर्जन पशुओं को नगर पंचायत चरवा के जिम्मेदारों ने फिर किसानों के खेतों को बर्बाद करने के लिए खुले में छोड़ दिया है जिससे आवारा पशु फिर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं
गौ संरक्षण केंद्र उद्घाटन के नाम पर नगर पंचायत प्रशासन ने फर्जी बिल वाउचर लगाकर लाखों की रकम खर्च दिखा कर सरकारी खजाने को खाली कर दिया है जो बड़ी जांच का विषय है आखिर योगी सरकार में गौ संरक्षण केंद्र संचालन के नाम पर नाटक करने वाले नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी के कारनामों पर कब तक शासन प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा नगर पंचायत चरवा के कारनामे के चलते किसानों में जहां आक्रोश व्याप्त है वहीं किसानों ने गौ संरक्षण केंद्र को संचालित करने की मांग के साथ-साथ नगर पंचायत के दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है
More Stories
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,
मथुरा 17 अक्टूबर 26* 02 अभियुक्तगण को 02 हैरो व रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर 2026*लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मी,