औरैया 07 मार्च *बिधूना पुलिस ने एक दर्जन लोगों के विरुद्ध की निरोधात्मक कार्रवाई*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों के आरोपी एक दर्जन लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया है। बिधूना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस द्वारा श्यामू पुत्र संतोष व राजीव कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासीगण भरथना इटावा सत्येंद्र सिंह व पुष्पेंद्र पुत्रगण शिवनंदन निवासी किशनी रोड बिधूना सुखराम पुत्र मेवाराम, स्वदेश राजपूत पुत्र महेश चंद्र, महेंद्र सिंह पुत्र महेश चंद्र , महेश चंद्र पुत्र रामनाथ निवासी गण पुर्वा गुलरिया, धर्मवीर उर्फ छोटे पुत्र सोनेलाल, कुंदनलाल पुत्र सोनेलाल निवासीगण सूरजपुर बिधूना, प्रमोद कुमार पुत्र राम सनेही , गंगादीन पुत्र सूरजपाल निवासीगण कछपुरा बिधूना समेत 12 लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

More Stories
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प