गोंडा 05 मार्च *तूल पकड़ रहा है कांग्रेस प्रत्याशी व अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमे का मामला
कर्नलगंज,गोण्डा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के कांग्रेस प्रत्याशी एवं अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी के विरुद्ध दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले का बार एसोसिएशन कर्नलगंज ने संज्ञान लेकर जिला बार एसोसिएशन गोंडा को प्रस्ताव पत्र भेजकर सहयोग करने की अपील की है। जिसमें कहा गया है कि लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह ने कूटरचित तहरीर तैयार कर अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी के विरुद्ध थाना नवाबगंज में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसे वापस लेने/स्पंज किये जाने, त्रिलोकीनाथ तिवारी द्वारा कोतवाली कर्नलगंज में दी गई तहरीर पर सुशील कुमार सिंह आदि के विरुद्ध जालसाजी आदि का मुकदमा दर्ज कराने व अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी के साथ उनके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग संघ द्वारा की गई है। जिसमे सहयोग करने की अपेक्षा की गई है। प्रस्ताव पत्र पर संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह व मंत्री बाबादीन मिश्रा सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।