आगरा04मार्च*संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
आगरा। घर से 3 दिन से लापता महिला का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार राखी पत्नी बबलू उम्र करीब 33 वर्ष निवासी पार्वती पुरा थाना बाह का 3 दिन से अचानक लापता हो गई थी। गुरुवार को गांव की कुछ दूरी पर महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में लटका मिला। जिसे देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए महिला के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक मृतिका महिला राखी की शादी 15 वर्ष पूर्व बबलू के साथ हुई थी। उसके 3 बच्चे दो पुत्र और एक पुत्री है। बच्चों में बड़ा पुत्र 11 वर्ष और दूसरा 9 वर्ष का है तो वहीं पुत्री 6 वर्ष की है। मां की मौत से बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है तो परिजनों में महिला की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
बांदा 12जून 26*नमो कंप्यूटर-हेड हेल्ड हाई की पहल रंग लाई, 45 दिन की फ्री ट्रेनिंग के बाद 100% प्लेसमेंट –
अयोध्या12जून26*सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की।
पूर्णिया बिहार 12 जून 26 SP के आदेश पर पूर्णिया में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, अपराधियों में हड़कंप*