राजगढ़03मार्च*अवैध शराब सप्लाई करने वाले 5 आरोपी पकड़ाए*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
अवैध शराब सप्लाई, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध धरपकड़ एवं इस गोरखधंधे की रोकथाम के लिए सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिले में लगतार अभियान चलाया जा रहा है
जिले में दिनाँक 03/03/22 को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना पर कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली अवैध मदिरा सहित जप्त कर 05 प्रकरण में 05 आरोपियों को हिरासत में ले कर अपराध पंजीबद्ध किये गए।
इसी तारतम्य में कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है:- थाना लीमा चौहान से पीरुलाल भिलाला निवासी भ्याना, थाना सुठालिया से निकिताबाई कंजर निवासी आवास कॉलोनी सुठालिया, थाना मलावर से रूमाल सिंह उर्फ गब्बा भील निवासी जामी, थाना पचोर से अखलेशबाई कंजर निवासी कंजरपुरा, थाना राजगढ़ कोतवाली से गीताबाई तवर निवासी मदापुरा
उपरोक्त सभी आरोपियों को मौके पर हिरासत में लेकर, जब्ती की कार्यवाही कर, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 19 अप्रैल 26*डेहरीRPF को मिली बड़ी कामयाबी, बैंक डकैती कर भाग रहे एक अपराधी को किया गिरफ्तार।*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास / नई दिल्ली 19 अप्रैल 26*महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने की ऐतिहासिक भूल–सैयद अहसान अख्तर*