April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 21 फ़रवरी*मतदान सम्पन्न होने के बाद हार जीत के आँकडों में उलझे समर्थक

औरैया 21 फ़रवरी*मतदान सम्पन्न होने के बाद हार जीत के आँकडों में उलझे समर्थक

मतदान सम्पन्न होने के बाद हार जीत के आँकडों में उलझे समर्थक

बिधूना,औरैया। रविवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुए मतदान के बाद जहाँ प्रशासन ने चैन की सांस ली वहीं पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थकों के बीच हार जीत के कयासों का सिलसिला शुरु हो गया है।सोमवार को चाय पान की दुकान से लेकर चौराहों तहसील कचहरी से लेकर गाँवों की चौपखलों में लोगों द्वारा हार जीत के आंकड़ों का गुणा भाग का सिलसिला शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जहां इस बार अपने पक्ष में मतदान को दर्शा कर तरह-तरह की दलीलें दे रहे हैं वही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी तरह तरह के तर्क देकर अपने पक्ष में मतदान का हवाला दे रहे हैं। उनका दावा है कि उन्हें हर वर्ग का वोट मिला है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी की भारी जीते होगी। इस दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने अपने घरों पर मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं से बूथों के बारे में जानकारी करते रहे जबकि कई लोग हार जीत के आंकड़ों में शर्त लगाते भी दिखे| कुल 11 प्रत्याशियों में सपा भाजपा बसपा के बीच संघर्ष माना जा रहा है। किस प्रत्याशी की जीत होगी यह तो दस मार्च को ही पता चलेगा लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद हार जीत के आंकड़ों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा इसमें कोई दो राय नहीं है। पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एस का दावा है, कि भाजपा प्रत्याशी की जीत 10,000 से लेकर 20000 मतों के बीच होगी। जबकि राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि समूचे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। ऐसी स्थिति में बिधूना में भाजपा जीत के सारे आंकड़े पार कर भारी मतों से चुनाव जीतेगी।उन्होंने दावा किया कि कन्नौज , औरैया व मैनपुरी की सारी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी। जबकि करहल सीट पर भी चमत्कार होने की पूरी संभावना है।

Taza Khabar