नमो-नमो मोर्चा द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
कर्नलगंज, गोंडा। नमो-नमो मोर्चा भारत जनपद गोण्डा द्वारा कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में तुलसी इण्टर कालेज से धौरहरा चौराहा,पिपरी में गांव गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली में मतदाताओं को बताया गया कि आप लोग मतदान जरूर करें। मतदान आपका अधिकार ही नहीं बल्कि आपका कर्तव्य भी है। रैली में उपस्थित पदाधिकारी दीपक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, संतोष निषाद जिलाध्यक्ष गोण्डा, सविता मिश्रा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सीमा अवस्थी जिला उपाध्यक्ष, मंजू देवी, कुसमा, चांदनी, आरती, सुरेश कुमार मिश्रा जिला कानूनी सलाहकार, राजकुमार पाठक जिला मंत्री, बृजभूषण शुक्ला विधानसभा अध्यक्ष कर्नलगंज, सुधांशु शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष कर्नलगंज, रामनाथ द्विवेदी कर्नलगंज विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी, रमेश कुमार निषाद आदि अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*