[20/02, 8:06 PM] Monu Shivrajpur: कानपुर20फरवरीमतदाताओं ने बढ़चढ़ कर किया मतदान शांति पूर्वक हुआ मतदान
मोनू कुशवाहा
कानपुर। शिवराजपुर बूथो पर पहुंचकर सबसे पहले मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनको बूथ के पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रशस्ति पत्र पाने वाले मतदाता काफी खुश थे।शिवराजपुर कस्बे के रहने वाले सैनवाज मंसूरी ने बताया कि उन्होंने पहली बार मतदान किया है और बूथ पर पहला मतदान किया था। पहली बार मतदान करने पर काफी खुशी मिली है जिसके बाद युवक को प्रशात्री पत्र देकर सम्मानित किया गया था।
मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक बूथों पर मतदान शुरु होने पर पहले वोट देने वाले पांच मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में यह व्यवस्था की गई थी। पीठासीन अधिकारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया था। साथ ही मतदान शुरू होने पर सबसे पहले मतदान करने वाले पांच मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया गया था। शनिवार को हर बूथों पर सबसे पहले मतदान करने वाले पांच मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही शिवराजपुर पुलिस की संवेदन सील व अतिसंबेदनसील बूथों पर पुलिस की कड़ी तैनाती रही।
शिवराजपुर बिल्हौर बर्राजपुर र्पोलिंग बूथ पर बीएलओ के मौजूद न होने से मतदाताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी परेशान कुछ मतदाताओं ने बताया कि 200 मीटर दूर एक बीएलओ का घर है वहीं से पर्ची काटी जा रही थी जिन मतदाताओं को नहीं पता था वह इधर उधर भटकते दिखाई पड़े।
[20/02, 8:06 PM] Monu Shivrajpur: मतदाताओं का सूची में नाम नही हंगामा
मोनू कुशवाहा
कानपुर।शिवराजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सखरेज में मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। प्रशासन पर नाम काटने का आरोप लगाया।
गांव में सोमवार सुबह कुछ मतदाता वोट डालने के लिए मतदाता पर्ची लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस बीच बूथ पर मौजूद पोलिंग पार्टी के पास मतदाता सूची में उन मतदाताओं के नाम ही दर्ज नहीं मिले। इसके उलट मतदाताओं के पास मतदाता पर्ची मौजूद थी बावजूद इसके सूची में नाम नहीं होने के चलते पीठासीन अधिकारी ने मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया। गुस्साए मतदाता मतदान केंद्र के बाहर जमा हुए। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जानबूझकर ग्रामीणों के मतदाता सूची से कटवाने का आरोप लगाया। इस दौरान नितिन मिश्रा शिल्पी भावना मिश्रा मधुरानी आरती विजय मोहन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*