[20/02, 9:19 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: Slug – फर्जी एनकाउंटर में एसपी समेत 18 पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Anchor – उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव चचुआपुर निवासी धनपाल और प्रल्हाद को 3 अक्टूबर 2004 को शाहजहांपुर पुलिस ने दस्यु सरगना नरेशा धीमर गिरोह का सदस्य बताकर गोली मारकर एनकाउंटर कर दिया था।
इस मामले में प्रल्हाद के भाई रामकीर्ति ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए CJM कोर्ट शाहजहांपुर में 2012 में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इससे पहले पीडित प्रशासनिक अधिकारियों और डीएम शाहजहांपुर की चौखट पर माथा रगड़ता रहा लेकिन सुनवाई नही हुई। CJM शाहजहांपुर आभापाल ने पीडित के प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर सुशील कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक माता प्रसाद सहित तीन सीओ, एसओजी सहित 11 थानाध्यक्षों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने थाना जलालाबाद में एसपी समेत 18 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Byte – एज़ाज हसन खां , वकील पीड़ित पक्ष शाहजहांपुर
V /o – पीडित रामकीर्ति ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि मृतक धनपाल और प्रल्हाद खेत मे काम कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद उनके कंधों पर बंदूक टांगी और कमर में कारतूसों की पेटी भी बांध दी थी। आरोप है कि पुलिस ने फर्जी इन काऊंटर किया है। कोर्ट ने पीडित की तहरीर पर उस समय के एसपी सहित 18 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए जिसके बाद पुलिस ने जलालाबाद थाने में तत्कालीन एसपी , एडिशनल एसपी , सीओ और कई थानेदार सहित 18 पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Byte – एज़ाज हसन खां , वकील पीड़ित पक्ष शाहजहांपुर
बाइट – पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर
[20/02, 10:28 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
एक तरफा प्यार मे जीजा ने साली पर धारदार हथियार से किया हमला। साली के चेहरे पर हुआ ग़ंभीर जख्म। गंभीर हालत मे घायल साली को जिला चिकित्सालय गया रेफर। साले ने जीजा के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। पुलिस छानबीन में जुटी। खंडासा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव का मामला।
[20/02, 10:28 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
देर रात बालू लेकर जा रही ट्रक में लगी आग। आग लगने से सरयू पुल पर मची अफरा तफरी। देर रात तक लगा रहा लंबा जाम। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने बड़ी ही मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र अन्तर्गत गोरखपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नए सरयू ब्रिज पर लगी थी ट्रक में आग।
[20/02, 10:59 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा आज अयोध्या की दौरे पर।2:30 पर भाजपा चुनाव कार्यलय पर करेंगे प्रेसवार्ता। प्रेसवार्ता के बाद रामलला हनुमानगढ़ी का करेंगे दर्शन पूजन।मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से करेंगे मुलाकात।दिगंबर अखाड़ा में आयोजित व्यापारियों की बैठक में करेंगे शिरकत।
[20/02, 12:39 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: लखनऊ।
महिला सिपाही की हत्या के मामले में तहसीलदार रानीगंज हिरासत में।
पुलिस ने प्रतापगढ़ जनपद से तहसीलदार को ट्रांजिट स्थित आवास से लिया हिरासत में।
दोनों के बीच था प्रेम-प्रसंग।
महिला सिपाही के दबाव बनाने पर उसने बनाई हत्या की योजना।
शुरुआती पूछताछ में तहसीलदार ने दबाव बनाने से परेशान होकर महिला सिपाही को ठिकाने लगाने की बात कबूली।
7 दिनों से लापता महिला सिपाही का पीजीआई थाना क्षेत्र के नाले में उतराता मिला था शव।
[20/02, 2:37 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
सोहावल के अरकुना में प्रस्तावित अनुप्रिया पटेल का कार्यक्रम हुआ लेट। दोपहर 2:00 बजे अरकुना तथा 3:30 पर गोसाईगंज विधानसभा के तारुन परशुराम महिला महाविद्यालय में प्रस्तावित था कार्यक्रम। हेलीपैड कच्चा बनने की वजह से हुआ लेट। प्राइवेट सुरक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने हेलीपैड को कराया पक्का। अब पक्के हेलीपैड पर उतरेगा मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल का हेलीकॉप्टर। भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह चौहान के लिए तथा भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के लिए गोसाईगंज बीकापुर विधानसभा वासियों से करेंगी जिताने की अपील।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*