March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी18फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

कौशाम्बी18फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

[18/02, 6:55 PM] +91 81156 50600: _*महिलाओं ने भरी हुंकार केशव भैया अबकी बार*_

_*अझुवा कौशाम्बी* सिराथू विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ साथ महिलाओं ने हुंकार भरी है महिलाओं का कहना है कि केशव भैया अबकी बार भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे प्रतिदिन सुबह डिप्टी सीएम की पत्नी राजकुमारी महिलाओं की टीम लेकर गांव-गांव घूमकर योगी मोदी सरकार द्वारा आम जनता के हित में संचालित की गई योजनाओं का बखान कर रही हैं गांव गांव महिलाओं के प्रचार के दौरान भाजपा के प्रचारकों को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है शुक्रवार को महिला टीम के सदस्यों ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र के लेहदरी अंबाई बुजुर्ग, ताजमल्लहन गोविंदपुर, तिवारी का पुरवा, होरी का पुरवा, भग्गू का पुरवा, रुकुनपुर, चकसहायपुर, कंथूआ, अफजलपुर सातों, मल्हन का पूरा आदि गांव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में मतदाता से मुलाकात की और मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में मतदान करने की अपील की महिला टीम का नेतृत्व डिप्टी सीएम की पत्नी श्रीमती राजकुमारी देवी ने किया प्रचार के दौरान दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।_

[18/02, 6:55 PM] +91 81156 50600: *अब हमको रचना है इतिहास सबका साथ सबका विकास–- योगेश मौर्य*

*अझुवा कौशाम्बी* उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र के तमाम ग्राम सभा में चुनावी दौरा कर मतदाताओं से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पक्ष में मतदान करने की अपील की है जनसंपर्क के दौरान कमालपुर, गोविंदपुर ताजमल्लाहन, रुकुनपुर, नारा, कंथूवा, अफजलपुर सातों, मामासई आदि गांवो में पहुंचकर योगेश मौर्या ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोलते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिना कर स्थानीय आम जनमानस से भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु निवेदन किया। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ में डॉ हेमंत कुशवाहा, शिव बाबू श्रीवास्तव, सुनील साहू, अमरीश सिंह, ममन मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[18/02, 6:55 PM] +91 81156 50600: _*अधिवक्ताओं ने कहा केशव ने सदैव दिया है हमारा साथ अबकी बार हम फिर केशव के साथ*_

_*तहसील के हनुमान मंदिर पहुंचकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रभु हनुमान जी की पूजा अर्चना की अधिवक्ताओं व जनता ने विजय श्री का दिया आशीर्वाद*_

_*अझुवा कौशाम्बी* डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव प्रचार में सिराथू तहसील के अधिवक्ताओं ने भी खुलकर साथ देने का निर्णय कर लिया है अधिवक्ताओं के साथ देने से केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव में रोचक मोड़ आ गया है अधिवक्ताओं के घोषणा के बाद विपक्षी राजनीतिक दल में खलबली मच गई है भारतीय जनता पार्टी के सिराथू विधानसभा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम ने गुरुवार को सिराथू अधिवक्ताओं से संपर्क किया तहसील के हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रभु हनुमान जी की पूजा अर्चना की साथ ही अधिवक्ताओं व जनता ने विजय श्री का आशीर्वाद दिया मंदिर से निकलकर अधिवक्ताओं व जनता से बातचीत की अधिवक्ताओं ने कहा कि हमें गर्व है कि सिराथू का बेटा आज देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश सरकार का उप मुख्यमंत्री है।_

_साथ ही अधिवक्ताओं ने 70 साल के ऊपर पेंशन व जूनियर अधिवक्ताओं के मानदेय का अनुरोध किया इस दौरान अधिवक्ताओं में काफी जोश व उत्साह नजर आया केशव प्रसाद मौर्य को स्टार प्रचारक बताते हुए कहा कि सिराथू और कौशांबी के पहचान केशव प्रसाद मौर्य से है अधिवक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू से जीत तय है और साथ ही कहा की बीजेपी का भी फिर से सत्ता में आना सुनिश्चित है।_

_केशव मौर्य ने संपर्क में कहा कि अधिवक्ता कभी हारता नहीं है अगर एक हारता है तो दूसरा जीतता है साथ ही कहा कि सिराथू चुनाव के जीत का मुकदमा में आप सब को सौंप रहा हूं मुकदमे के जीत की जिम्मेदारी आप सब पर है।_

_लोगों को विश्वास दिलाते हुए केशव ने कहा जो भी कार मेरे संज्ञान में लाया जाएगा और पूर्ण रूप से पूरा होगा कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा।केशव मौर्य बोले कि पार्टी मुझे किसी अन्य सीट से भी मैदान में उतार सकती थी लेकिन मुझे मेरे जन्म स्थान पर प्रत्याशी बनाकर एक नया मौका दिया है और फिर मुझे एक बार आप सब की निरंतर सेवा करने का मौका मिला है उप मुख्यमंत्री ने कहा सिराथू में ना कोई जातिवाद है ना क्षेत्रवाद है यहां सिर्फ विकासवाद पर चुनाव होगा।_

[18/02, 7:50 PM] +91 99358 50874: *गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत 39 लाख की सम्पत्ति जब्त*

*अवैध शराब कारोबार और पशु तस्करी में लिप्त थे आरोपी*

कौशाम्बी जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तगणों द्वारा अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का चिन्हाकन कराते हुए निम्न अभियुक्तगणों का धारा 14 (1) गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत सम्पत्ति कुर्क करायी गयी जिसमें अभियुक्त अजय सिंह अजय सिंह उर्फ छोटकू सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह निवासी कनैली थाना सराय अकील की जब्त की गई सम्पति वाहन टबेरा कीमती करीब 5 लाख व भूमि गाटा संख्या 04 रकबा 0.037 व कोयल सिंह उर्फ रणधीर सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी कनैली थाना सराय अकील की जब्त की गई सम्पति मोटरसाइकिल यमहा फ्रेजर कीमती एक लाख रुपए व अशुमान सिंह पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद सिंह निवासी कनैली थाना सराय अकील की जब्त की गई सम्पति वाहन वैगनार कीमती पांच लाख रुपए तीनो अभियुक्त गण अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त थे तथा गुलाम वारिश पुत्र हबीब उल्लाह निवासी थाना कड़ा धाम की जब्त की गई सम्पति वाहन ट्रक 12 चक्का कीमती बीस लाख रुपए अवैध गौतस्करी में संलिप्त थे

[18/02, 7:51 PM] +91 97956 31116: *प्रशिक्षण में 28 मतदान कार्मिक रहें अनुपस्थित*

*क्रासर*
*अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरूद्ध दर्ज की जाए एफआईआर*

*कौशाम्बी* विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आज तीसरे दिन एमवी कान्वेट स्कूल एवं कालेज ओसा में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम पाली में कुल-250 पार्टियों को तथा द्वितीय पाली में कुल-250 पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रथम पाली में कुल-18 तथा द्वितीय पाली में कुल 10 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये है

[18/02, 7:51 PM] +91 97956 31116: *मतदान कार्मिकों ने डॉक मत पत्र द्वारा किया मतदान*

*कौशाम्बी* विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में तीसरे दिन भी मतदान कार्मिकों ने डॉक मत पत्र द्वारा मतदान किया। विधानसभा चायल में 70, विधानसभा मंझनपुर 483 एवं विधानसभा सिराथू में कुल 350 डॉक मतपत्र डाले गये इस प्रकार कुल-903 मतदान कार्मिकों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया

[18/02, 7:54 PM] +91 98397 86493: *दिनदहाड़े पत्रकार का मोबाइल छीन कर लुटेरा फरार*

*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र अपराधों से दहल रहा है अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस अवैध वसूली की डफली बजा रही है पिपरी थाना के औधन गांव निवासी रामबाबू केसरवानी पुत्र छेदीलाल एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता हैं रामबाबू गुरुवार को अपने गांव औधन से तिल्हापुर मोड़ बाजार सब्जी खरीदने गए थे जैसे ही वह तिल्हापुर मोड़ बाजार पहुंचे मोबाइल फोन पर घंटी बजने पर उन्होंने जेब से मोबाइल फोन निकाला और बात करने लगे इसी बीच एक युवक रामबाबू से एंड्राइड मोबाइल छीन कर फरार हो गया मोबाइल छीने जाने के बाद उन्होंने युवक को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक भाग जाने में सफल रहा मोबाइल छिनैती की घटना पुलिस ने नहीं दर्ज किया है इलाके में अपराधों की बाढ़ से आम जनता भयाक्रांत है पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

[18/02, 7:54 PM] +91 98397 86493: *दहेज हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* मंझनपुर थाना क्षेत्र की विवाहिता रेखा देवी की 09 फरवरी को हत्या के आरोप में पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त बद्री प्रसाद पुत्र हीरालाल निवासी ननहुवा का पूरा थाना मंझनपुर को ओसा चौराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[18/02, 7:55 PM] +91 98397 86493: *बालू कारोबारी के कर्मी की बाइक छीन ले गए लुटेरे*

*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के मायाराम पुरवा में भरवारी के बाइक एजेंसी मालिक का बालू डम्प का कारोबार है इस बालू डम्प के कारोबार में चरवा थाना क्षेत्र के अमनी लोकीपुर गांव निवासी राम विश्राम पुत्र रामदास कर्मचारी के पद पर कार्यरत है प्रतिदिन की तरह राम विश्राम बालू डम्प में काम करने के बाद पुरखास बाजार सौदा खरीदने गए थे पुरखास बाजार में उनकी बाइक छीन कर लुटेरे फरार हो गए हैं घटना शुक्रवार की देर शाम की है मामले की सूचना पीड़ित ने सराय अकिल पुलिस को दी है।

[18/02, 7:55 PM] +91 99191 96696: *मतदान प्रक्रिया को सुगमतापूर्वक करए सम्पन्न-प्रेक्षक*

*प्रेक्षकगणों ने माइक्रो आब्जर्वरों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

*कौशाम्बी* प्रेक्षकगण मंझनपुर पी0शंकर सिराथू लहू सदाशिव माली एवं चायल दिलीप राणा द्वारा सम्राट उदयन सभागार में माइक्रो आब्जर्वरों को मतदान के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश-दिया गया प्रेक्षकगणों ने माइक्रो आब्जर्वरों को उनके कर्तव्यो एवं दायित्वों तथा ईवीएम के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान आप लोगों की बहुत ही अहम भूमिका होती है। आप लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सजगता के साथ करना सुनिश्चित करें, जिससे मतदान प्रक्रिया को सुगमतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सकें

[18/02, 7:55 PM] +91 99191 96696: *व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी एवं कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण*

*सी0 विजिल एप एवं दूरभाष नम्बर-1950 पर प्राप्त शिकायतों की ली गई जानकारी*

*कौशाम्बी* व्यय प्रेक्षक अन्जूलता द्वारा आज एमसीएमसी एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी के निरीक्षण के दौरान जारी अनुमति एवं पेड न्यूज आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभारी एमसीएमसी को पेड न्यूज के सम्बन्ध में न्यूज चैनलों एवं समाचार पत्रों की सजगता से अवलोकन करने के निर्देश दिये गये व्यय प्रेक्षक द्वारा कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान सी0 विजिल एप एवं दूरभाष नम्बर-1950 पर प्राप्त शिकायतों पर की गयी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गयी इस अवसर पर नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कीर्त कुमार एवं प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम उपस्थित रहे

[18/02, 7:55 PM] +91 99191 96696: *कोरोना के दृष्टिगत की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी* जनपद में लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूमने मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 19 वाहनों का ई चालान किया गया।

[18/02, 7:55 PM] +91 99191 96696: *सपा प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल की सभा में नहीं जुट रही भीड़*

*समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पल्लवी पटेल को धूल चटाने की बनाई रणनीति*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पार्टी नेता मानेगे निर्देश लेकिन अकेले*

*कौशाम्बी* इतिहास गवाह है कि जहां भी विभीषण उतपन्न होने लगते हैं वहां राजपाट सब कुछ बर्बाद होना निश्चित होता है यही स्थिति इन दिनों सिराथू विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल की जनसभा का है अखिलेश यादव ने जिले के समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं को टिकट न देकर के उन्हें किनारे कर दिया है और अपना दल कमेरावादी के डॉ पल्लवी पटेल को टिकट देकर उन्होंने सिराथू विधानसभा क्षेत्र से डिप्टी सीएम केशव मौर्या के सामने प्रत्याशी घोषित किया है डॉक्टर पल्लवी पटेल के प्रत्याशी घोषित होते ही समाजवादी पार्टी में भितरघात पनपने लगा है बिभीषण की फौज तैयार हो गई और अपने को हराने की ठान ली है हालांकि सामने चेहरा रहे जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने मुँह चीर कर कह सके कि हमने तो समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है सिराथू विधानसभा से टिकट के दावेदार कई प्रत्याशियों ने तो चुनाव प्रचार से किनारा कर लिया है और तमाम दावेदार प्रत्याशी पल्लवी पटेल के साथ अकेले चुनाव प्रचार में लगे हैं उनके समर्थक अन्य दल के प्रत्याशियों के साथ देखे जाते हैं या फिर दावेदार प्रत्याशी के समर्थक घर के भीतर घुस गए हैं अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता की कहावत समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल के चुनाव प्रचार के दौरान देखा जा रहा है सिराथू विधानसभा से आनंद मोहन पटेल समाजवादी पार्टी के दावेदारों में शामिल थे लेकिन डॉक्टर पल्लवी पटेल के प्रत्याशी घोषित होने के बाद आनंद मोहन पटेल सिराथू विधानसभा से पूरी तरह से गायब हो गए हैं आनंद मोहन पटेल और उनके समर्थकों का कहीं पता नहीं चल रहा है पार्टी के भितरघात का खामियाजा पार्टी को जबरदस्त उठाना पड़ सकता है

[18/02, 8:56 PM] +91 90050 12271: *चायल की धरती पर तेईस को दहाड़ेंगे राजा भैय्या*

*वैश्य समाज का समर्थन मिलने से अन्य प्रत्याशियों की बिगड़ी गुणा गणित*

*भरवारी कौशाम्बी* चायल विधानसभा से जनसत्ता दल के प्रत्याशी अनिल केशरवानी के समर्थन में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैय्या 23 फरवरी को विधानसभा के भरवारी और सराय अकिल कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे जनसभा के दौरान रोड शो का भी आयोजन किया गया है सर्ववैश्य समाज की एक जुटता से अन्य सभी प्रत्याशियों का समीकरण बिगड़ा दिखाई पड़ रहा है चायल की धरती पर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व कबीना मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या आगामी 23 फरवरी को समय एक बजे नगर पालिका परिषद भरवारी के लखन लाल कॉलोनी में प्रत्याशी अनिल केशरवानी के समर्थन में सभा करेंगे सभा की तैयारी प्रत्याशी उनके समर्थकों द्वारा की जा रही है सभा के बाद रघुराज प्रताप सिंह रोड शो करते हुए चरवा मनौरी के रास्ते सरायअकिल में भी एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे

इस बीच चायल विधानसभा से जनसत्ता दल के प्रत्याशी अनिल केशरवानी ने कहा कि उन्हें वैश्य समाज का पूरा समर्थन मिला है चायल विधानसभा में वैश्य समाज के लगभग पचपन हज़ार वोटर है अनिल केसरवानी ने कहा कि वैश्य समाज के मतदाताओं का उन्हें पूरा समर्थन मिला हुआ है जिसके चलते सभी दलों के प्रत्याशियों के चुनाव का समीकरण बिगाड़ते दिख रहा है जनसत्ता दल प्रत्याशी अनिल केसरवानी अपनी जीत सुनिश्चित करते हुए डोर टू डोर आशीर्वाद लेने में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते है वही वैश्य समाज का भी कहना है कि आज तक किसी भी पार्टी ने वैश्य समाज पर भरोसा नही किया जिसके चलते वैश्य समाज एक जुट होकर आरी निशान को जिताने का काम करेगा इस मौके पर अतिन केशरवानी श्री किशन केशरवानी गामा केशरवानी शिवकुमार केशरवानी प्रकाश केशरवानी सुशील केशरवानी हिमांशु केशरवानी राकेश अरोड़ा सुरेश केशरवानी मंगल सिंह आदर्श ठाकुर शिवेंद्र सिंह सतेंद्र सिंह मयंक सिंह सुनील केशरवानी प्रेम चंद्र केशरवानी आदि लोगो ने सैकड़ो गावँ का भ्रमण कर आरी चुनाव चिन्ह के लिए वोट मांगा

 

Taza Khabar