इटावा18फरवरी*नेहरू युवा केन्द्र द्वारा इकदिल में आजीविका परामर्श कार्यक्रम अयोजित किया गया*
इकदिल, नेहरू केंद्र इटावा के तत्त्वावधान में आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में आजीविका परामर्श जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सभासद एवं समाज सेवी डॉ.सुशील सम्राट मुख्यअतिथि के रूप में उपस्तिथि रहे । कार्यक्रम में राज्य प्रशिक्षक जयशिव मिश्र ने उपस्तिथि जन समूह को बताया कि हर व्यकित को अपने जीवन को व्यवस्तिथि तरीके से जीने के लिए स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु कुटीर उद्योग को आगे बढ़ाना होगा अर्थात महिलाओं को भी कौशल प्रक्षिक्षण लेकर जीवकोपार्जन के लिए आगे आकर परिवार की उन्नति के प्रति सजग रहना होगा । भारत सरकार भी स्वयं सहायता समूह को आर्थिक सहायता प्रदान करके आजीविका मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है ।हम सब को भी आजीविका के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है । कार्यक्रम में उपस्थित डॉ.सुशील सम्राट ने कहा की हमें अच्छे जीवन निर्वाहन के लिए स्वरोजगार के प्रति आगे आना होगा तभी समाज व राष्ट्र का विकास सम्भव है l उन्होंने कहा कि अब महिलाये भी आजीविका में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है । कार्यक्रम में सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, प्राची सक्सेना, जया मिश्रा, अंजली यादव, फिजा, नरगिस, लक्ष्मी, राखी यादव आदि की उपस्थिति रही ।

More Stories
लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*