गैंगगेस्टर एक्ट के मुकदमे मे वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
रूपईडीहा बहराइच । पुलिस अधीक्षक केशव प्रसाद चौधरी जनपद बहराइच द्वारा विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा डा. जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह मय हमराही पुलिस बल के द्वारा मुखविर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 39 /2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैग0 एक्ट मे वांछित अभियुक्त अनिश उर्फ कालिया पुत्र रसीद नि0 घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा जनपद बहराइच को बस स्टैण्ड कस्बा रुपईडीहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।
ब्यूरो रिपोर्ट. रामनिवास चंचल युपी आजतक बहराइच

More Stories
नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित बेअदबी वीडियो को लेकर तंज कसा
गोण्डा25जून26*सादे वेश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप
पूर्णिया बिहार 25 जून26 आपातकाल के 51 साल भाजपा ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’,