नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*द्वारका-7 में एज वेल एसोसिएशन ने ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ भव्य ग्रैंड फ़िनाले किया आयोजित ।
✍️वरिष्ठ-संवाददाता अनीता गुलेरिया यूपीआजतक
नई दिल्ली *एज वेल एसोसिएशन द्वारा द्वारका सेक्टर-7 के सीसीआरटी के मुख्य सभागार में लोकप्रिय संगीत कार्यक्रम ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ का भव्य ग्रैंड फ़िनाले आयोजित । मुख्य अतिथि प्रीतिमा खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ । विशेष अतिथि संध्या सिंह और रेखा झिंगन भी रही उपस्थित। करीबन ढाई घंटे तक चले इस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर के वरिष्ठ नागरिकों व संगीत प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 25 प्रतिभाशाली गायकों ने पुराने बॉलीवुड गीतों,रोमांटिक क्लासिक्स,भक्ति गीतों और सदाबहार नग्मों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध। समारोह में विभिन्न वरिष्ठ नागरिक संघों,सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित। निर्णायक शिखा गांगुली,तकनीकी सलाहकार प्रदीप शर्मा,एंकर शशि जैन और अंतरराष्ट्रीय कवयित्री कीर्ति काले को भी सम्मान प्रदान किया गया एसोसिएशन अध्यक्ष आई.एम. खन्ना ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों का किया आभार व्यक्त। संगीत, प्रतिभा और आपसी मेल-जोल से सजा यह ग्रैंड फ़िनाले द्वारका के सांस्कृतिक जीवन में यादगार अध्याय बन गया। कुल मिलाकर एजवेल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘तेरे मेरे गीत–सीज़न 9’ का भव्य ग्रैंड फ़िनाले कार्यक्रम अपने-आप में सकारात्मक स्वरूप धारण किए नजर आया।

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*
मदुरै तमिलनाडु 28 नवंब 26**दीप प्रज्वलन सम्पन्न*