November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अबोहर पंजाब 27 नवम्बर 26*गांव सप्पांवाली का सुक्खा 15 नशीली गोलियों सहित काबू

अबोहर पंजाब 27 नवम्बर 26*गांव सप्पांवाली का सुक्खा 15 नशीली गोलियों सहित काबू

अबोहर पंजाब 27 नवम्बर 26*गांव सप्पांवाली का सुक्खा 15 नशीली गोलियों सहित काबू

अबोहर, 27 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा, फाजिल्का के एसएसपी गगनजीत सिंह, एसपी अबोहर सतिंद्र कुमार के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर हरीश कुमार, डीएसपी बल्लुआना अमन सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी प्रगट सिंह, एएसआई इकबाल सिंह, हैडकांस्टेबल चीमा व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त गांव खुईयांसरवर की तरफ जा रही थी कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उससे 15 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जसविंद्र सिंह वासी गांव सप्पांवाली के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, आरोपी व पुलिस पार्टी।