November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 27 नवम्बर 26**गाटा-111 में सरकारी मिट्टी गायब, जवाब भी गायब*RTI घुमाई गई, दूसरी अपील का भी जवाब नहीं*

लखनऊ 27 नवम्बर 26**गाटा-111 में सरकारी मिट्टी गायब, जवाब भी गायब*RTI घुमाई गई, दूसरी अपील का भी जवाब नहीं*

*लखनऊ | बीकेटी विधानसभा*

लखनऊ 27 नवम्बर 26**गाटा-111 में सरकारी मिट्टी गायब, जवाब भी गायब*RTI घुमाई गई, दूसरी अपील का भी जवाब नहीं*

*लेखपाल ने नंबर किया ब्लॉक, RTI से राजस्व विभाग में हड़कंप*

*ग्राम पंचायत शहादत नगर गढ़ा, बीकेटी*
लखनऊ की बीकेटी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत शहादत नगर गढ़ा में गाटा संख्या-111 का मामला अब विस्फोटक हो गया है। सरकारी मिट्टी गायब है, अदला-बदली की फाइल गायब है, और अब RTI का जवाब भी गायब है।

*मिट्टी कहां गई?*
ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा-111 की तालाब की मिट्टी को निकालकर निजी उपयोग में डाल दिया गया। सवाल है – कितनी मिट्टी गई, कहां गई, किसके कहने पर गई, किसके आदेश से गई? आज तक कोई लिखित जवाब नहीं आया।

*जमीन किस आधार पर बदली?*
दूसरा सवाल है – गाटा-111 की अदला-बदली किस आधार पर हुई? उ.प्र. राजस्व संहिता 2006 की धारा-101, 77, 77A, 80 में से किस धारा के तहत हुई? किस शासनादेश, किस सक्षम अधिकारी के आदेश से हुई? दोनों जमीनों का गाटा नंबर, क्षेत्रफल, मौजा, परगना क्या है? जवाब नहीं है।

*पहली RTI को घुमाया गया*
जनता ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जन सूचना अधिकारी, उपजिलाधिकारी बीकेटी को RTI दी। दिनांक 17/09/2026 को राजस्व निरीक्षक, तहसील बीकेटी की ओर से जो जवाब आया, उसमें कहा गया – बिंदु-1 आयुक्त का आदेश संलग्न है, बिंदु-2 जिला अभिलेखागार से शुल्क जमा करके लें, बिंदु-3 खनन विभाग से है, बिंदु-4 आयुक्त का आदेश संलग्न है, बिंदु-5 कार्यालय में उपलब्ध नहीं है, बिंदु-6 खनन विभाग से है, बिंदु-7 उपरोक्तानुसार, बिंदु-8 कार्यालय में उपलब्ध नहीं है, बिंदु-9 तदुपरांत सूचित करें। मतलब जवाब नहीं दिया गया, जवाब को घुमाया गया।

*दूसरा जवाब भी नहीं, दूसरी अपील भी बेनतीजा*
पहली RTI से संतोषजनक जवाब न मिलने पर दूसरा जवाब मांगा गया, फिर भी जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद दूसरी अपील दाखिल की गई, उसका भी आज तक जवाब नहीं आया। सवाल है – पहली RTI का जवाब क्यों नहीं, दूसरा जवाब क्यों नहीं, दूसरी अपील का जवाब क्यों नहीं?

*लेखपाल ने नंबर क्यों ब्लॉक किया?*
सबसे बड़ा सवाल – जब व्हाट्सएप पर जानकारी के लिए बात की गई तो लेखपाल ने नंबर ब्लॉक कर दिया। जब कॉल की गई तो नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया। कार्रवाई लेखपाल को करनी थी, लेखपाल ने कार्रवाई क्यों नहीं की? जानकारी लेखपाल को देनी थी, लेखपाल ने जानकारी क्यों नहीं दी? नंबर लेखपाल ने क्यों ब्लॉक किया?

*सीधी जिम्मेदारी लेखपाल की*
गाटा-111 की देखरेख लेखपाल की है। सरकारी जमीन, तालाब, मिट्टी की देखरेख लेखपाल की है। यदि मिट्टी निकली तो लेखपाल को कार्रवाई करनी थी। यदि अदला-बदली हुई तो फाइल लेखपाल के पास होनी चाहिए। यदि जनता जानकारी मांग रही है तो लेखपाल को जानकारी देनी थी। जो अधिकारी जनता के सवाल से भागता है, RTI का जवाब नहीं देता, नंबर ब्लॉक करता है, उस पर ही कार्रवाई होनी चाहिए।

*जनता की मांग*
1. गाटा-111 की तत्काल निष्पक्ष पैमाइश हो। 2. मिट्टी का पूरा हिसाब सार्वजनिक हो। 3. अदला-बदली की संपूर्ण पत्रावली सार्वजनिक हो। 4. RTI, दूसरा जवाब, दूसरी अपील का पूर्ण जवाब दिया जाए। 5. लेखपाल की भूमिका की विभागीय जांच हो। 6. तालाब को मूल स्वरूप में लाया जाए।

*अपील -* जिलाधिकारी लखनऊ, उपजिलाधिकारी बीकेटी, तहसीलदार बीकेटी से उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। सरकारी मिट्टी जनता की है, किसी व्यक्ति की नहीं। गाटा-111 जनता का है, किसी की जागीर नहीं। RTI जनता का अधिकार है, किसी की मेहरबानी नहीं।

*- दीपक शुक्ला उर्फ तिरंगा महाराज, सोशल एक्टिविस्ट क्रांतिकारी, बीकेटी विधानसभा, लखनऊ, मो. 8853748648*

Taza Khabar