November 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: PGI क्षेत्र में हेड कांस्टेबल के बंद मकान में चोरी। चोरों ने ताला तोड़कर डेढ़ लाख कैश चोरी किया। लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी पार। वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था पूरा परिवार। PGI के वृंदावन योजना सेक्टर 12-बी की घटना।

➡️कासगंज: तेज रफ्तार कैंटर ने कार में मारी टक्कर। दुल्हन को लेकर लौट रही कार में टक्कर। दूल्हा, दुल्हन सहित चार लोग हुए घायल। सोरों क्षेत्र के गोरहा चौकी के पास की घटना।

➡️देवरिया: दिव्या मित्तल के दावे पर बोले शलभमणि त्रिपाठी। बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी का बयान। ऐसे लोग हवा का रुख देखकर तेवर बदलते हैं- शलभ। नौकरी बचानी थी तो मजार को ढहाया था- शलभ। अब राजनीति में मजार के नाम पर आंसू बहा रहीं- शलभ। मजार अवैध थी इसलिए गिराया गया था- शलभमणि। दिव्या ने कहा मजार पर बुलडोजर चलाने का प्रेशर था। दिव्या ने इसे जनप्रतिनिधि के वर्चस्व की लड़ाई बताई।

➡️लखनऊ: मल्लिकार्जुन खरगे कल लखनऊ में रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ दौरा। कल संविधान दिवस पर कांग्रेस का कार्यक्रम। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता कल मौजूद रहेंगे।

➡️बागपत: शुगर मिल का टरबाइन फटा। तेज धमाके के साथ टरबाइन फटा। 25 दिन तक रहेगी शुगर मिल बंद। किसानों के गन्ने की लगी लंबी-लंबी लाइन। डी बागपत कॉपरेटिव शुगर मिल का मामला।

➡️दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान। सपा प्रत्याशियों के एलान पर बोले राजेंद्र पाल। सपा को यह नहीं करना चाहिए था- राजेंद्र पाल। अभी सीट शेयरिंग पर बात चल रही- राजेंद्र पाल। मिलजुल कर करते तो अच्छा होता- राजेंद्र पाल। सपा को थोड़ा इंतजार करना चाहिए था- राजेंद्र।

➡️अमरोहा: संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की मौत। रात में सोए सिपाही प्रदीप, सुबह नहीं उठे। फतेहगढ़ के थाना मऊ दरवाजा में तैनात थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौटे थे प्रदीप। रहरा थाना क्षेत्र के निवासी थे सिपाही प्रदीप।

➡️जौनपुर: अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का तीखा हमला। PDA की परिभाषा बदलने पर अखिलेश को घेरा। अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला फर्जी- केशव। ‘2022 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी बीजेपी’। अखिलेश यादव के पास कोई मुद्दा नहीं- केशव। बीजेपी सरकार आ रही, सपा सैफई जा रही- केशव।

➡️रायबरेली: विवाहिता घरेलू हिंसा का शिकार। मारपीट में महिला गंभीर घायल। सास, ससुर, पति, देवर पर आरोप। बेरहमी से पिटाई करने का आरोप। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की घटना।

➡️इटावा: वारंटी अभियुक्त अंशु कश्यप गिरफ्तार। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने वारंटी को दबोचा। आबकारी अधिनियम के मामले में था वारंट। सुंदरपुर मोड़ से अभियुक्त की गिरफ्तारी।

➡️हाथरस: शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट। शादी में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। दो पक्ष आपस में भिड़े, चले लात और घूंसे। मारपीट के दौरान मैरिज होम में अफरा-तफरी। कोतवाली सासनी क्षेत्र का मामला।

➡️लखनऊ: युवक प्रदीप पाल हत्याकांड में आरोपी को सजा। हत्या और साक्ष्य मिटाने में अनुराग पाल दोषी। कोर्ट ने अनुराग पाल को उम्रकैद की सजा सुनाई। साक्ष्य मिटाने में 3 साल का अतिरिक्त कारावास। दोनों मामलों में कुल 12 हजार का जुर्माना लगा। 2019 में आईआईएम रोड पर मिला प्रदीप का शव।

➡️हमीरपुर: ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की दर्दनाक मौत। बेतवा नदी पर अवैध मौरंग खनन- ग्रामीण। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की शिकायत की। मौरंग से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलते रहते हैं- ग्रामीण। पारा ओझी और सिड़रा गांव में अवैध खनन।

➡️लखनऊ: 2027 चुनाव से पहले ओपी राजभर का बड़ा ऐलान। जहूराबाद विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे राजभर। राजभर अब अकबरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। अकबरपुर में होगी राजभर बनाम राजभर की जंग। अकबरपुर रामअचल राजभर का पुराना सियासी गढ़। 1993-2022 तक रामअचल का मजबूत दबदबा रहा। अब एक तरफ ओपी राजभर, दूसरी तरफ रामअचल राजभर। एक बिरादरी के 2 सियासी दिग्गज आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला पूर्वांचल की राजनीति में बेहद दिलचस्प होगा। सीट अकबरपुर, दिग्गज दो, उपनाम एक राजभर। ओपी राजभर के ऐलान ने पूर्वांचल में सियासी हलचल बढ़ाई।

➡️लखनऊ: लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। घर में पंखे के कुंडे से लटका मिला शव। मोहनलालगंज के ग्राम फुलवरिया की घटना।

➡️प्रयागराज: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण का मामला। इलाहाबाद HC में दाखिल याचिका पर सुनवाई। मस्जिद कमेटी की तरफ से जवाब दाखिल। 9 दिसंबर को होगी मामले में अगली सुनवाई। मस्जिद कमेटी को मिली हुई है अंतरिम राहत। इलाहाबाद HC से मिली हुई है अंतरिम राहत। 6 करोड़ 41 लाख रुपये की वसूली पर लगी रोक। नगर मजिस्ट्रेट ने दिया था क्षतिपूर्ति वसूली का आदेश।

➡️लखनऊ: 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाएगी BJP। भागीदारी भवन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य वक्ता होंगे।

➡️अलीगढ़: सिंचाई विभाग के कार्यालय पर भाजपाइयों का हंगामा। अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार से तीखी नोकझोंक। 42 KM लंबी बड़ी नहर रजबहा पर कब्जे का मामला। नहर पर अवैध अतिक्रमण को लेकर उठाए सवाल। 15 गांवों के किसानों की सिंचाई का मुद्दा उठा। वर्षों से किसानों को नहीं मिल रहा सिंचाई का पानी। ब्रज क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी ने किया हंगामा।

➡️आगरा: पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा। 6 मुकदमों से जुड़े 6 शातिर वाहन चोर अरेस्ट। 3 बाल अपचारी साथी भी पुलिस अभिरक्षा में। चोरी की 7 बाइक और एक स्कूटी बरामद की। 2 बुलेट और 5 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद। ताजगंज पुलिस ने गिरोह का किया खुलासा।

➡️प्रयागराज: हाईकोर्ट का पुलिस अधिकारियों को लेकर अहम फैसला। पुलिस एक्ट धारा 22 में पुलिस अधिकारी हमेशा ड्यूटी पर। लापरवाही साबित हुए बिना पुलिसकर्मी को सजा नहीं- HC। सिर्फ कानून का प्रावधान सजा देने का आधार नहीं- हाईकोर्ट। अपराध रोकने में नाकामी पर बिना ठोस आधार कार्रवाई नहीं- HC। जिम्मेदारी और ड्यूटी का उल्लंघन साबित करना जरूरी- HC। शादी समारोह में विवाद के मामले में HC की अहम टिप्पणी।

➡️देहरादून: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी। कल होगा प्रदेश चुनाव कार्यालय का उद्घाटन। सीएम पुष्कर धामी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहेंगे मौजूद।

➡️देवरिया: गंडक नदी के किनारे मिला शव। 10 दिन से लापता युवक का शव मिला। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका। युवक के परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप। युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप। भटनी थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास मिला शव।

➡️दिल्ली: स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर CM रेखा गुप्ता की बैठक। सचिवालय में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा। परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी करने के निर्देश। दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर- CM। कुल 1,100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का लक्ष्य।

Taza Khabar