कौशाम्बी 24 नवंबर 26*कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-यमुना घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब*
*लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी*
*कोखराज कौशाम्बी* कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर सोमवार को जनपद कौशाम्बी के गंगा और यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा और यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।गंगा नदी के पल्हना घाट,संदीपन घाट,बदनपुर घाट,कादिराबाद घाट,कुरई घाट,कड़ा धाम के कुबरी घाट,कालेश्वर घाट और बाजार घाट पर सुबह से ही स्नान करने वालों की भारी भीड़ देखी गई। इसी तरह यमुना नदी के महेवाघाट,पभोषा घाट,और औधान घाट पर भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।स्नान के बाद भक्तों ने भगवान भोलेनाथ, सूर्य देव और गंगा-यमुना की पूजा-अर्चना की। गंगा स्नान के साथ महिलाओं ने तुलसी माता की पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, हर तरफ हर-हर गंगे, जय भोलेनाथ और मां गंगा के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह भक्तों ने प्रसाद वितरण का भी इंतजाम किया।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
कौशाम्बी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़ा धाम में नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम ने घाटों पर फ्लोटिंग बैरियर लगवाए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे जिले के गंगा और यमुना नदी के घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है। बाजार-चौराहे पर यातायात सुगम बनाने के लिए भी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। गंगा और यमुना नदी में स्नान के चलते महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। कड़ा धाम थाना पुलिस घाटों और फ्लोटिंग बैरियर पर मुस्तैदी से निगरानी कर रही है।
देव दीपावली पर घर-घर जाए जाते हैं दिए
कौशाम्बी कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली देव दीपावली अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का पर्व है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया और इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।मान्यता है कि इस तिथि को देवी-देवता धरती पर और विशेष रूप से काशी के गंगा घाटों पर आकर दीपावली मनाते हैं। कई परंपराओं में कार्तिक पूर्णिमा को भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से भी जोड़ा जाता है। पवित्र नदियों में स्नान और शाम को दीपदान करने से आत्मशुद्धि व पुण्य की प्राप्ति मानी जाती है।आस्था और श्रद्धा के संग जिले के विभिन्न गंगा-यमुना घाटों में स्नान का सिलसिला लगातार जारी

More Stories
चित्रकूट 24 नवंबर 26*कोतवाली के ठीक बगल में नकली खाद का कथित कारोबार! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम छपी बोरियों का हो रहा था इस्तेमाल
नई दिल्ली 24 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
मथुरा 24 नवम्बर 26*नवांकुर फाउंडेशन एवं नवांकुर परिवार का भव्य शुभारंभ