कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*8 विश्वा जमीन की लालच मे भाई भाभी ने किया किशोर की गला घोंटकर हत्या*
*12 घंटे में खुलासा,भाई, भाभी और ससुर ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश, गमछे से गला घोंटकर तालाब किनारे फेंका था शव*
*अझुवा कौशाम्बी* सैनी थाना क्षेत्र के रसूलपुर मड़ियामई गांव में 14 वर्षीय किशोर छोटू की हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।आठ बिस्वा जमीन की लालच में भाई भाभी ने किशोर की हत्या कर दी पुलिस के मुताबिक,मृतक के नाम दर्ज आठ विश्वा जमीन को हड़पने के लालच में उसके बड़े भाई राजेश्वर ने अपनी पत्नी और ससुर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया है।गौरतलब है कि रविवार 22 नवंबर की सुबह गांव के बाहर भैंसईहा तालाब के पास झाड़ियों में किशोर छोटू पुत्र स्वर्गीय रामलखन का शव मिला था। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी, फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे थे। मृतक की मां श्यामकली की तहरीर पर सैनी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 382/2026 धारा 103(1)/238(बी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति ने घटना के शीघ्र अनावरण के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया था।
_*इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीडीआर से खुला राज*_
*अझुवा कौशाम्बी* पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस,कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। जांच में घटना के समय तीनों आरोपियों की लोकेशन एक ही स्थान पर मिलने सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने राजेश्वर उर्फ टुल्ली पुत्र स्वर्गीय रामलखन, उसकी पत्नी निशा देवी निवासी रसूलपुर मड़ियामई थाना सैनी तथा कमलेश पुत्र शंकर निवासी ग्राम आम्भी थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया।
_*लुधियाना से लौटकर बनाई हत्या की योजना*_
*अझुवा कौशाम्बी* पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राजेश्वर रोजगार के सिलसिले में लुधियाना में रहता था। 20 नवंबर को वह लुधियाना से रवाना होकर अपनी ससुराल ग्राम आम्भी, जनपद फतेहपुर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार,छोटू के नाम जमीन दर्ज होने के कारण उसे हड़पने के लालच में राजेश्वर ने अपनी पत्नी निशा देवी और ससुर कमलेश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।योजनानुसार 21 नवंबर की रात निशा देवी छोटू को शौच के बहाने गांव के बाहर खेतों की तरफ ले गई। वहां सुनसान स्थान पर राजेश्वर और कमलेश पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर गमछे से छोटू का गला घोंट दिया और शव को तालाब के पास झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात के बाद राजेश्वर और कमलेश वापस फतेहपुर चले गए, जबकि निशा देवी घर लौटकर छोटू के लापता होने की सूचना देने लगी, ताकि घटना को छिपाया जा सके।पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल गमछा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। महज 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करने वाली सैनी पुलिस टीम की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

More Stories
नई दिल्ली 23 नवम्बर 26*पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का गंगाजल, बदले में मिला पशुपतिनाथ का रुद्राक्ष-चंदन*
नई दिल्ली 23 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 23 नवम्बर 26*हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री*