वाराणसी 21 नवम्बर 26*भेलूपुर पुलिस व एसओजी-02 की संयुक्त कार्रवाई, ऑनलाइन जुआ खेलते 17 गिरफ्तार*
*वाराणसी* । थाना भेलूपुर पुलिस और एसओजी-02 (काशी जोन) की संयुक्त टीम ने 20 नवंबर 2026 की रात लक्ष्मी तिराहे के पास दबिश देकर ऑनलाइन जुआ खेलते 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित मोबाइल फोन पर ‘ग्रीनलक्स मटकावली’ साइट के माध्यम से लॉटरी के अंकों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे।
मौके से 08 मोबाइल फोन, 04 कॉपी, 01 ब्लैक बोर्ड और कुल ₹27,662 नकद (₹14,180 माल फड़ व ₹13,482 जामा तलाशी) बरामद किए गए हैं। थाना भेलूपुर में मु.अ.सं. 0652/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
कोलकाता 21 नवम्बर 26*चक्रवाती तूफान अकवान के अवशेष अवदाब के 21-22 नवंबर के दौरान पूर्वांचल को प्रभावित करने की संभावना*
मथुरा 21नवम्बर 26*अलका उपमन्यु बनीं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की महिला उत्पीड़न समिति की चेयरमैन
मथुरा 21 नवम्बर 26*होली गेट से डीग गेट तक चला नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान