मथुरा 21नवम्बर 26*अलका उपमन्यु बनीं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की महिला उत्पीड़न समिति की चेयरमैन
स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट की अधिवक्ता को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने दी बधाई
कु0 सोनम
मथुरा। स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अलका उपमन्यु को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मथुरा की महिला उत्पीड़न समिति का अध्यक्ष (चेयरमैन) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का आदेश अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राजेश चौधरी द्वारा जारी किया गया है।
पीठासीन अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के पत्र संख्या 15185/एडमिन-जी-द्वितीय, दिनांक 16 नवंबर 2026 के अनुपालन में यह समिति गठित की गई है। यह कार्रवाई माननीय उच्चतम न्यायालय में याचिका (सिविल) संख्या 1254/2025 (गीता रानी बनाम भारत संघ एवं अन्य) में पारित 6 जनवरी 2026 एवं 15 अक्टूबर 2026 के निर्देशों के तहत की गई है। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार समिति का गठन किया गया है।
समिति का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जांच करना और उनका नियमानुसार निस्तारण करना है। गठित समिति में श्रीमती अलका उपमन्यु को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि श्रीमती साधना सक्सेना (आशुलिपिक), लालचन्द (सहायक लेखाकार) और श्री घनश्याम सैनी (लिपिक) को सदस्य नामित किया गया है।
श्रीमती अलका उपमन्यु की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी उपाध्याय, पूर्व बार अध्यक्ष अजित तेहरिया, गिर्राज सिंह सिसौदिया, ब्रजेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, ओमवीर सारस्वत, रमा सारस्वत एडवोकेट, नरेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रणत शर्मा, राजेश तरकर, जयप्रकाश शर्मा और राजेश चतुर्वेदी सहित दर्जनों अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती अलका उपमन्यु ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट की धर्मपत्नी हैं।

More Stories
वाराणसी 21 नवम्बर 26*भेलूपुर पुलिस व एसओजी-02 की संयुक्त कार्रवाई, ऑनलाइन जुआ खेलते 17 गिरफ्तार*
मथुरा 21 नवम्बर 26*होली गेट से डीग गेट तक चला नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान
मथुरा 21 नवम्बर 26*गोवर्धन में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हे के पिता की गला रेतकर हत्या