November 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखीमपुर खीरी 21 नवम्बर 26*लखीमपुर की सुचिता सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव

लखीमपुर खीरी 21 नवम्बर 26*लखीमपुर की सुचिता सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव

लखीमपुर खीरी 21 नवम्बर 26*लखीमपुर की सुचिता सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव

लखीमपुर-खीरी की निवासी श्रीमती सुचिता सिंह ने एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय पुस्तकालय सम्मेलन (NCSL) 2026 में अपने शोध-पत्र का उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण कर जिले का गौरव बढ़ाया है

वर्तमान में वे रिलायंस फाउंडेशन स्कूल, नवी मुंबई में वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, उनकी 28 वर्षों की सेवा यात्रा सेंट डॉन बॉस्को स्कूल, लखीमपुर से शुरू हुई, इसके बाद डीएवी स्कूल, नवी मुंबई और पिछले 11 वर्षों से रिलायंस फाउंडेशन स्कूल में सेवाएं दे रही हैं

उन्हें पुस्तकालय सेवा की परंपरा विरासत में मिली है, उनके ससुर स्व. सत्य नारायण सिंह और बड़े भाई स्व. ठाकुर केदार सिंह भी वाईडी कॉलेज, लखीमपुर में पुस्तकालयाध्यक्ष रहे, इस ज्ञान परंपरा को सुचिता सिंह पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रही हैं

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और लखीमपुर-खीरी में गर्व का माहौल है