कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*आजाद नगर में कल बजेगा खतरे का सायरन, दस मिनट तक रहेगा ब्लैकआउट*
*सिविल डिफेंस, होमगार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन सेवा समेत 12 विभागों की भागीदारी से होगा मॉक ड्रिल*
*आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का होगा परीक्षण, क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील*
कानपुर नगर*आपातकालीन परिस्थितियों और आधुनिक युद्ध जैसी चुनौतियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए रविवार, 22 नवंबर को आजाद नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान शाम छह बजे से छह बजकर दस मिनट तक आजाद नगर क्षेत्र में ब्लैकआउट का अभ्यास किया जाएगा। खतरे की चेतावनी देने के लिए सायरन भी बजाया जाएगा।
उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा ममता रानी ने बताया कि मॉक ड्रिल में सेना, होमगार्ड, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों, स्वास्थ्य विभाग एवं अग्निशमन सेवा सहित कुल 12 विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया तथा बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ब्लैकआउट अभ्यास के दौरान निर्धारित क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बंद रखी जाएगी। सायरन के माध्यम से आपातकालीन चेतावनी देने और उसके अनुरूप प्रतिक्रिया की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।
ममता रानी ने आजाद नगर क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि शाम छह बजे सायरन बजने अथवा ब्लैकआउट होने पर घबराएं नहीं और किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए पूर्व निर्धारित अभ्यास है। क्षेत्रवासी निर्धारित अवधि में अनावश्यक रोशनी बंद रखकर तथा संबंधित विभागों के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

More Stories
लखीमपुर खीरी 21 नवम्बर 26*लखीमपुर की सुचिता सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव
अयोध्या 21 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*भरवारी नया बाजार में हनुमान मंदिर के सामने हुआ भावपूर्ण मिलन*