November 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*पूर्व विधायक दयाराम पासी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*पूर्व विधायक दयाराम पासी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*पूर्व विधायक दयाराम पासी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई,घर के पास बाग में दफनाए गए*

*कोखराज कौशाम्बी।* चायल के पूर्व विधायक दयाराम पासी को शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके पैतृक गांव चमरूपुर में घर के पास ही बाग में उन्हें दफनाया गया।अंतिम संस्कार के दौरान सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी और उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व विधायक को सलामी दी। पुलिस के जवानों ने शस्त्र झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी,भारतीय जनता पार्टी सहित तमाम राजनीतिक दलों के नेता,आम जनता,उनके रिश्तेदार और समर्थक नम आंखों से अंतिम संस्कार में शामिल हुए।बता दें कि दयाराम पासी वर्ष 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चायल सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए थे। वह इस सीट से बसपा के पहले विधायक थे। शुक्रवार को कोखराज स्थित अपने विद्यालय में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।

Taza Khabar