November 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 20 नवम्बर 26*कस्बा में दर्दनाक हादसा, पोल से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौके पर मौत*

पूर्णिया 20 नवम्बर 26*कस्बा में दर्दनाक हादसा, पोल से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौके पर मौत*

पूर्णिया 20 नवम्बर 26*कस्बा में दर्दनाक हादसा, पोल से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौके पर मौत*

*दो घरों में पसरा मातम, पूरे कस्बा में शोक की लहर*

*अहले थाने पहुंचे उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य, परिजनों को बंधाया ढांढस*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन
बिहार
कस्बा थाना प्रांगण से खास रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार , नगर परिषद कस्बा से इस वक्त एक बेइंतहा दर्दनाक ‌ खबर निकल कर आर ही है जहां दो युवक की एक स्कूटी बड़े हादसा का शिकार हो गया दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
गोर तलब है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत कस्बा थाना क्षेत्र में देर रात करीब 12 बजे जब पूरा कस्बा गहरी नींद में था, तभी एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली,
मोहिनी से लौट रहे दो युवकों की स्कूटी फुलवरिया नगर परिषद वार्ड नंबर 18, मस्जिद चौक बालू टोला के पास पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। देखते ही देखते दो हंसते-खेलते घरों में मातम पसर गया।

मृतकों में मुकेश साहा 23 वर्ष पिता राजेंद्र साहा निवासी मस्जिद चौक सोना टोला मोहिनी और छोटू यादव 25 वर्ष पिता ज्योतिष यादव निवासी फुलवरिया नगर परिषद वार्ड नंबर 10 शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर मोहिनी से आ रहे थे। मस्जिद चौक पर पहुंचते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और दोनों नीचे गिर पड़े। जब तक लोग पहुंचते, तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थीं।

सूचना मिलते ही कस्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई, इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया, घटना की खबर फैलते ही थाने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां-बाप अपने जवान बेटों को खोकर बिलख रहे थे, जिसे देखकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई,

नगर परिषद कस्बा में इन दोनों युवकों की मौत से मातम छा गया है। पूरे इलाके में शोक की लहर है। हर कोई यही कह रहा है कि जवान बेटों की इस तरह मौत ने पूरे कस्बा को हिला कर रख दिया है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य अहले सुबह कस्बा थाना पहुंचे। जहां उन्होंने भीड़ को शांत किया और परिजनों को ढांढस बंधाया, लाश को देखते ही वे भी भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम पूरे परिवार वालों के साथ हैं, उनकी मां-बाप ने अपने बच्चों को खोया है, इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, हम हर संभव मदद के लिए परिवार के साथ खड़े हैं,

मौके पर पूर्णिया डिविजन के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इरफान कामिल भी पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली,
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है,

Taza Khabar