नई दिल्ली: 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश दुनिया के ताजा 45 समाचार।*
नई दिल्ली*सवंत 2083 कार्तिक सुदी 11 शुक्रवार*
=================
*1 फिक्की सम्मेलन में पीएम मोदी:* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
*2 इंदिरा गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि:* पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
*3 चक्रवात ‘अकवान’ का खतरा:* गंभीर चक्रवात ‘अकवान’ के आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ने के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने करीब 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की।
*4 जम्मू-कश्मीर में मुकाबला:* जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुकाबले में लश्कर का आतंकवादी लतीफ भट मारा गया।
*5 यूपी में पंचायत चुनाव 6 महीने टले:* उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को छह माह के लिए टाल दिया गया है और योगी कैबिनेट ने 30 समझौतों को मंजूरी दी।
*6 संभल में तनाव और पदयात्रा:* उत्तर प्रदेश के संभल में पदयात्रा रोके जाने पर महंत ऋषिराज गिरी द्वारा पुलिस बैरिकेड तोड़े जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया।
*7 सीएम योगी का बयान:* गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को सख्त चेतावनी दी।
*8 राजनीतिक बयानबाजी:* अमेरिका दौरे पर गए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भारत की अर्थव्यवस्था पर दिए बयान को लेकर भाजपा ने उन पर पलटवार किया।
*9 पद्मजा वेणुगोपाल का इस्तीफा:* पद्मजा वेणुगोपाल ने भाजपा से इस्तीफा देते हुए पार्टी में शामिल होने को अपनी भूल बताया।
*10 तमिलनाडु में नशे की खेप और सियासत:* चेन्नई में 140 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त होने के बाद डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर इशारा किया।
*11 वर्ष 2008 केरल हत्याकांड का आरोपी:* सीबीआई और इंटरपोल की मदद से 2008 के केरल हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर भारत लाया गया।
*12 केरल कोर्ट का फैसला:* एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने 2012 के अरियल शुकूर हत्याकांड मामले में माकपा नेताओं पी. जयराजन और टी.वी. राजेश को बरी कर दिया।
*13 रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल का निधन:* युद्ध के अनुभवी अधिकारी एवं रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जोशी का पुणे स्थित आवास की छत से गिरने के बाद निधन हो गया।
*14 दिल्ली सड़क हादसा और अन्य घटनाएं:* उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट क्षेत्र में युधिष्ठिर सेतु पर फोरच्यूनर और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई व छह घायल हुए, वहीं पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में एक व्यक्ति की पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया।
*15 शेनझेन में त्रिपक्षीय बैठक:* चीन के शेनझेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा रही।
*16 मुक्त व्यापार पर चीन-रूस का रुख:* चीन और रूस के नेतृत्व ने प्रमुख कूटनीतिक बैठकों के बीच मुक्त और खुले वैश्विक व्यापार के समर्थन पर जोर दिया।
*17 रूस-यूक्रेन संघर्ष:* यूक्रेन और रूस के बीच सैन्य तनाव जारी है, वहीं साइबेरिया में एक रूसी सैन्य परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 लोगों की मौत की खबर आई।
*18 मध्य पूर्व तनाव:* ईरान, अमेरिका और इजरायल से जुड़े संघर्ष तथा खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों व हमलों की खबरों ने वैश्विक चिंता बढ़ाई है।
*19 बांग्लादेश में घटनाक्रम:* बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में आगजनी की घटनाओं की खबरें सामने आईं।
*20 यूरोपीय संघ का प्रस्ताव:* यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के लिए 45 अरब यूरो के ऋण का प्रस्ताव रखा है।
*21 कनाडा की विदेश नीति:* कनाडा ने चीन के साथ संबंधों में समायोजन करते हुए अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते साधने की दिशा में कदम बढ़ाए।
*22 वायेजर-1 का मील का पत्थर:* नासा के वायेजर-1 अंतरिक्ष यान के एक प्रकाश-दिन की दूरी तय करने की उपलब्धि को लेकर अंतरिक्ष जगत में चर्चा रही।
*23 एसबीआई की यूपीआई सेवाएं:* भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 19 नवंबर को दोपहर 1:15 बजे से 2:00 बजे तक मेंटेनेंस के कारण यूपीआई सेवाओं के अस्थायी रूप से प्रभावित रहने की सूचना दी।
*24 भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता:* वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ रही है और टैरिफ से जुड़े मुद्दों के समाधान के बिना हस्ताक्षर नहीं होंगे।
*25 गोल्डमैन सैक्स का अनुमान:* गोल्डमैन सैक्स ने भारत को ओवरवेट रेटिंग दी और दिसंबर 2027 के लिए निफ्टी का लक्ष्य 28,500 बताया।
*26 शेयर बाजार की चाल:* सेंसेक्स और निफ्टी में मिला-जुला रुख देखा गया और निफ्टी 25,200 के आसपास कारोबार करता दिखा।
*27 एंथ्रोपिक का ऐतिहासिक आईपीओ:* एआई कंपनी एंथ्रोपिक के आईपीओ ने बाजार में बड़ी हलचल मचाई और इसके मूल्यांकन को लेकर निवेशकों में चर्चा रही।
*28 महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ:* महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला।
*29 नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता:* सरकारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2026 तक भारत की कुल स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 299.25 गीगावाट तक पहुंच गई।
*30 कनाट प्लेस के बाद खान मार्केट:* वैश्विक खुदरा बाजारों की सूची में दिल्ली का खान मार्केट 24वें स्थान पर कायम रहा।
*31 विमानन क्षेत्र अपडेट:* एयर इंडिया के नए सीईओ के साथ टाटा संस बोर्ड की बैठक हुई, वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीएफओ के रूप में दीपक राजावत की नियुक्ति की घोषणा हुई।
*32 एआई साइबर खतरों पर चेतावनी:* टेक जगत और अमेरिकी नीति निर्माताओं ने एआई-सक्षम साइबर हमलों के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही।
*33 भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट:* भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में शुरू हुआ, जहां कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
*34 युजवेंद्र चहल का कीर्तिमान:* सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से खेलते हुए लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।
*35 पीवी सिंधु की रैंकिंग:* भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में लौट आईं, जबकि लक्ष्य सेन पुरुष रैंकिंग में शीर्ष 10 के करीब पहुंचे।
*36 आईपीएल ट्रेडिंग चर्चा:* दिल्ली कैपिटल्स के कोच सौरव गांगुली ने टीम संतुलन और खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
*37 एआईएफएफ की शिकायत:* अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने फिलिस्तीन के एक खिलाड़ी के कथित आपत्तिजनक इशारे को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
*38 क्रिकेट विवाद पर बयानबाजी:* बॉल-टेंपरिंग विवाद को लेकर कैमरन बैनक्रॉफ्ट और शोएब अख्तर की टिप्पणियां सुर्खियों में रहीं।
*39 नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामला:* दिल्ली की एक अदालत ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया।
*40 यूजीसी नेट दिसंबर 2026 शेड्यूल:* यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी किया गया।
*41 राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर:* राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर 2026 परीक्षा की शहर सूचना 21 नवंबर और प्रवेश पत्र 26 नवंबर को जारी होने की जानकारी सामने आई।
*42 चक्रवात के कारण परीक्षा स्थगित:* ओडिशा एसएसबी ने चक्रवात ‘अकवान’ की चेतावनी के चलते जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क की परीक्षाएं स्थगित कीं।
*43 मेडिकल इंटर्नशिप वजीफा:* डीजीएचएस ने विदेशी मेडिकल स्नातक इंटर्न के लिए समान वजीफे को मंजूरी दी, जिसका फाइमा ने स्वागत किया।
*44 जीटीए-6 का लॉन्च:* लंबे इंतजार के बाद ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI’ (GTA-6) का वैश्विक स्तर पर रोलआउट शुरू हुआ।
*45 फिल्म ‘रामायण’ की कमाई:* नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ ने दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर बड़ी सफलता दर्ज की।
================================================
[20/11, 10:07] anujvermalmp89890: ● लखीमपुर खीरी में चाइनीज मांझे का कहर, मिश्राना चौकी क्षेत्र से नीमगांव ड्यूटी पर गए सिपाही की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई, घायल सिपाही को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जिले में प्रतिबंधित मांझे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा
● बिजुआ कस्बे के सोनार मोहल्ले में बीती रात गुंडों के आतंक और बवाल से हड़कंप, सीतापुर से आए लोगों के पहुंचने पर विवाद ने लिया उग्र रूप, मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त फोर्स बुलाया, बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, घटना के बाद कस्बे में दहशत का माहौल
● बीती रात करीब 11 बजे रामापुर चौकी क्षेत्र के रामापुर तिराहे पर निजी कार और पिकअप की जोरदार टक्कर, हादसे में जिला अस्पताल ओयल में नेत्र रोग विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी प्रीति श्रीवास्तव की मौके पर मौत, उनके पति बिजली विभाग कर्मचारी आलोक श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल
[20/11, 10:07] anujvermalmp89890: यूपी के मऊ में विवान चाइल्ड केयर में इलाज के दौरान O ग्रुप की जगह B ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया। तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ ले जाने पर पता चला कि गलत ब्लड चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर हो गया है।
हालत गंभीर होने पर लखनऊ में जांच हुई तो बी-एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई। कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।
[20/11, 10:07] anujvermalmp89890: पाकिस्तानी लड़का: क्या आपको लगता है कि भारत और पाकिस्तान के पास अभी भी ‘दोषारोपण’ से आगे बढ़कर, आपसी फायदों के लिए मिलकर काम करने की गुंजाइश है?
राहुल गांधी: एक बड़ी समस्या यह है कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा देता है
हमारे लिए यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है कि हमारे निर्दोष लोगों की हत्या की जाए और हम पाकिस्तान के साथ बातचीत करें
इसलिए, जिस पल यह सब रुक जाएगा, उसके बाद बातचीत शुरू होने की संभावना बन सकती है
[20/11, 10:08] anujvermalmp89890: *मोबाइल फोन में इलेक्ट्रिक मोटर लगा दो , ये ड्रोन बन जायेगा- राहुल गांधी*
राहुल गांधी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल,
शिकागो यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान फोन और ड्रोन की तुलना करते हुए राहुल ने कहा कि फोन में कैमरा, बैटरी और जीपीएस पहले से मौजूद हैं, बस इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ दो तो फोन ड्रोन बन जाता है, इलेक्ट्रिक कार भी इसी तकनीक का बड़ा रूप है,
बयान के इस हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की जमकर ट्रोलिंग हो रही है, हालांकि उनके पूरे बयान में मोटर, बैटरी और ऑप्टिक्स तकनीक में भारत की उत्पादन क्षमता मजबूत करने की बात भी शामिल थी
[20/11, 10:35] anujvermalmp89890: सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें
● पीएम मोदी ने कंपनियों से कहा- टैक्स छूट दी, आपने क्या किया, न सैलरी बढ़ाई, न नौकरियां, FICCI अधिवेशन में उद्योगपतियों को फटकार लगाते हुए बोले- कंपनियों को जितना खिलाओ, पेट भरता ही नहीं
● ‘ये पिछली सरकारों जैसी नहीं, दोस्ती निभाने वाली सरकार, सुधारों के लिए बेझिझक लिखें पत्र’, FICCI अधिवेशन में बोले पीएम मोदी
● ‘भूख इतनी है, पेट भरता ही नहीं’, टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम सैलरी पर पीएम मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार
● सोनिया गांधी बोलीं- देश की असली ताकत उसके लोग, इंदिरा गांधी मानती थीं शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े, गरीबों तक इसका फायदा पहुंचना चाहिए
● राहुल गांधी अमेरिका में बोले- पाकिस्तान भारत में आतंकवाद बढ़ाता है, हमारे देश में निर्दोषों की हत्या होती रहे और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव
● ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री, आज शंघाई सहयोग संगठन फोरम में लेंगे हिस्सा, मोदी करेंगे उद्घाटन, 25 देशों को न्योता
● इतालवी नेता के बयान को सोशल मीडिया से हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, भारत समिट में बोले थे- वोट चोर, गद्दी छोड़
● NEET-2027 में भी पेन-पेपर मोड से ही परीक्षा के आसार, नीलेकणि कमेटी जनवरी में रिपोर्ट देगी, इसके बाद मंत्रालय फैसला करेगा
● ‘घबराए हुए हैं पीएम’, FICCI वाले बयान पर जयराम रमेश बोले- मोदी ने दोहराए अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस के आरोप
● सुप्रीम कोर्ट बोला- भारत अमीर देश, लेकिन स्वच्छता में खराब, वेस्ट मैनेजमेंट अच्छा न हो तो देश की इमेज खराब होती है
● सरकार ने गाड़ियों के प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता बढ़ाई, नई BS-VI गाड़ियों का PUC तीन साल तक चलेगा, छह साल से पुरानी गाड़ियों का सालाना नवीनीकरण
● पंजाब में बीजेपी अध्यक्ष के बयान पर बवाल, नवीन ने कहा- फौजी संकल्प करें AAP सरकार उखाड़ फेंकेंगे, रिटायर्ड कर्नल बोले- ये डर्टी पॉलिटिक्स
● ‘मांग उठाने वालों को मिलती हैं गालियां और गिरफ्तारियां’, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
● यूपी में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर, दिल्ली के चर्चित समीर मर्डर केस में था फरार
● केरल हाईकोर्ट बोला- बच्चे को ‘गोद लिया हुआ’ कहना गलत, सरकारी कागजों में सिर्फ बेटा-बेटी लिखें, वे भी माता-पिता के अपने बच्चे, समान दर्जा मिले
● देवउठनी एकादशी आज, शादियों का सीजन कल से शुरू, इस साल 11 और अगले साल 96 शुभ दिन, मई-जून में सबसे ज्यादा 34 मुहूर्त
● ‘अगर बड़ी ताकतें टकराईं तो मचेगी तबाही’, ट्रंप और पुतिन के साथ त्रिपक्षीय बैठक में चिनफिंग की चेतावनी
● ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की पहली बार एक साथ मीटिंग, जिनपिंग बोले- परमाणु हथियार इंसान के सिर पर लटकती तलवार, इन्हें खत्म करें
● उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा, ठंड ने भी दिखाए तेवर, आज ओडिशा के तट से टकराएगा तूफान अकवान
[20/11, 10:35] anujvermalmp89890: भारत न्यूजीलैंड पहला वेलिंगटन टेस्ट
दूसरा दिन
न्यूजीलैंड के पहली पारी में 368 रनों के जवाब में भारत 135 रनों पर एक विकेट यशस्वी जयसवाल 85 की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए
के एल राहुल 43 और देवदत्त 4 रनों पर नॉट आउट है
भारत की तरफ से बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि आकाशदीप ने 3 व कम्बोज और प्रसिद्ध को एक एक विकेट मिला
[20/11, 10:35] +91 72753 32055: लखनऊ
कल लखनऊ में रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी ,5वें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
लखनऊ ITI अलीगंज के तीन प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मानित।
मेहनत और प्रतिभा से रचा इतिहास, ITI अलीगंज के तीन मेधावी देशभर में चमके।
कौशल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीन प्रशिक्षुओं को PM मोदी देंगे सम्मान।
बड़े संसाधन नहीं, दृढ़ इच्छाशक्ति ने दिलाई कामयाबी, लखनऊ के तीन युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान।
ITI अलीगंज के तीन प्रशिक्षुओं की प्रतिभा का देशभर में बजा डंका, कौशल दीक्षा समारोह में होंगे सम्मानित।
लखनऊ के तीन होनहारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सम्मानित, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में हासिल किए शानदार अंक।
[20/11, 10:36] +91 72753 32055: लखनऊ
यूपी पुलिस और 3 संस्थानों के बीच बड़ा करार।
यूपी DGP राजीव कृष्णा के मार्गदर्शन में हुए 3 महत्वपूर्ण MoU।
यूपी पुलिस का IIT कानपुर समेत तीन संस्थानों से समझौता।
IIT कानपुर के साथ साइबर सुरक्षा और AI तकनीक पर होगा काम।
साइबर फॉरेंसिक और आधुनिक पुलिसिंग समाधानों को मिलेगा बढ़ावा।
डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के साथ पुलिस सेवाओं के आधुनिकीकरण पर करार।
पुलिस की डिजिटल सेवाओं और IT इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जाएगा मजबूत।
Protean eGov Technologies के साथ सुरक्षित डेटा प्रबंधन पर समझौता।
डिजिटल प्रणालियों के एकीकरण और डेटा आदान-प्रदान पर होगा काम।
यूपी पुलिस की ओर से ADG तकनीकी सेवाएं भगवान स्वरूप ने किए हस्ताक्षर।
DIG तकनीकी सेवाएं आशीष तिवारी की रही महत्वपूर्ण भूमिका।
[20/11, 10:37] +91 72753 32055: लखनऊ
BJP महिला मोर्चा की महिला विस्तारकों की आज कार्यशाला।
403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारकों को जिम्मेदारी।
एक सप्ताह विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेंगी महिला विस्तारक।
गोरखपुर दौरे के बाद कार्यशाला में शामिल होंगे CM योगी आदित्यनाथ।
विश्वेश्वरैया हॉल में आज सुबह 11 बजे होगा आयोजन।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और डिप्टी CM रहेंगे मौजूद।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी भी होंगी शामिल।
प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी रहेंगे मौजूद।
[20/11, 10:38] +91 72753 32055: गोरखपुर
सीएम योगी के दौरे का आज दूसरा दिन
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
सीएम योगी ने मंदिर परिसर में की गौ-सेवा
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम
दूर-दूर से फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की सुनी समस्याएं
अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश।
[20/11, 10:38] +91 72753 32055: दिल्ली
मिशन यूपी 2027 की कमान संभालेंगे गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी ने तेज की चुनावी तैयारी।
यूपी में हर महीने कम से कम 7 दिन बिताएंगे अमित शाह, चुनाव प्रचार की खुद करेंगे निगरानी- सूत्र
मिशन यूपी 2027 मोड में आए अमित शाह, उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चुनावी अभियान को देंगे रफ्तार।
मथुरा की चिंतन बैठक के बाद बीजेपी एक्शन मोड में, यूपी में चुनावी तैयारियां तेज।
यूपी में बीजेपी की जीत की रणनीति बनाने में जुटे अमित शाह, हर महीने 7 दिन प्रदेश में रहेंगे- सूत्र
2027 विधानसभा चुनाव पर बीजेपी का फोकस, यूपी में चुनाव प्रचार की कमान खुद संभालेंगे अमित शाह।
[20/11, 10:39] +91 72753 32055: प्रयागराज
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी खबर
असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा आज
प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों में हुई आयोजित
प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी में बने परीक्षा केंद्र
गोरखपुर, मेरठ, आगरा में बनाए गए परीक्षा केंद्र
दो पालियों में आयोजित हुई लिखित परीक्षा।
[20/11, 10:40] +91 72753 32055: गोंडा दौरे पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जयप्रभा ग्राम पहुंचेंगे सीएम।
दोपहर 2:50 बजे जयप्रभा ग्राम पहुंचेंगे सीएम योगी, श्रीराम कथा में होंगे शामिल।
जयप्रभा ग्राम में श्रीराम कथा का आयोजन, सीएम योगी एक घंटे तक रहेंगे मौजूद।
महंत आलोक दास जी ने आयोजित की श्रीराम कथा, सीएम योगी भी करेंगे शिरकत।
श्रीराम कथा में योग गुरु बाबा रामदेव भी होंगे शामिल, कई बड़े संतों का लगेगा जमावड़ा।
गोंडा में संतों का महाकुंभ, श्रीराम कथा में जुटेंगे देशभर के कई बड़े संत।
दोपहर 2:50 से 3:50 बजे तक श्रीराम कथा में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
जयप्रभा ग्राम में धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे सीएम योगी, बाबा रामदेव भी रहेंगे मौजूद।
श्रीराम कथा में शामिल होने के बाद 3:50 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे सीएम योगी।
[20/11, 10:40] +91 72753 32055: लखनऊ के रायबरेली हाईवे पर हरिकंशगढ़ी स्थित अल्ट्राटेक गिट्टी प्लांट के सामने गुरुवार देर रात भीषण हादसा हो गया।
प्लांट से निकल रहे डंपर में पीछे से कार घुस गई। तभी पीछे से आए ट्रक ने भी कार में टक्कर मार दी।
दोनों भारी वाहनों के बीच कार बुरी तरह पिचक गई।
हादसे में 20 वर्षीय समीक्षा की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
[20/11, 11:01] anujvermalmp89890: लखीमपुर खीरी-
उचौलिया इंस्पेक्टर अवध राज सिंह सेंगर का वीडियो वायरल,
किसी पत्रकार की कार्यशैली से नाराजगी जताते हुए बोले- हर महीने 5 हजार अपनी तनख्वाह से लगाता रहूंगा, एक आदमी पीछे लगा दूंगा, इनका इंतजाम हम कर रहे है….सारे स्क्रीन शॉट हमारे पास है
कल ही एक महिला ने इन पर दुष्कर्म के आरोप भी लगाए थे

More Stories
कानपुर नगर 20 नवम्बर 26*कहां हैं GSVM के प्रधानाचार्य साहब के बेहतरीन सुविधाओं के बड़े बड़े दावे?
लखनऊ20 नवम्बर 26*प्रदेशवासियों को संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए दो गवाहों को साथ लाने के झंझट से जल्द ही राहत मिल जाएगी!!
हरदोई 20 नवम्बर 26*ट्रक-बाइक टक्कर में घायल युवक की मौत, गांव में मातम*