हरदोई 20 नवम्बर 26*ट्रक-बाइक टक्कर में घायल युवक की मौत, गांव में मातम*
*हरदोई* पिहानी। पंडरवा गांव के पास गुरुवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में घायल हुए युवक मुज्जन की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मुज्जन (20) पुत्र बाबू, निवासी दहेलिया अपने दोस्त अदनान (20) पुत्र रिजवान के साथ पिहानी से बाइक से गांव लौट रहा था। पंडरवा में कन्या पाठशाला के पास जहानीखेड़ा की ओर से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई थी। दोनों को सीएचसी पिहानी लाया गया था, जहां से मुज्जन को गंभीर हालत में हरदोई रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मुज्जन चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में सिलाई का काम करता था और दिवाली पर घर आया हुआ था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अदनान का सीएचसी में इलाज चल रहा है।कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मोहम्मद अहमद पुत्र बाबू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

More Stories
कानपुर नगर 20 नवम्बर 26*कहां हैं GSVM के प्रधानाचार्य साहब के बेहतरीन सुविधाओं के बड़े बड़े दावे?
लखनऊ20 नवम्बर 26*प्रदेशवासियों को संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए दो गवाहों को साथ लाने के झंझट से जल्द ही राहत मिल जाएगी!!
लखनऊ 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*