November 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 18 नवंबर 26*🅰️आज़म खां की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED

नई दिल्ली 18 नवंबर 26*🅰️आज़म खां की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED

नई दिल्ली 18 नवंबर 26*🅰️आज़म खां की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, तत्काल सुनवाई की मांग पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी!*

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

ED ने मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की, जिस पर जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने टिप्पणी की “इतनी जल्दी क्या है, आसमान नहीं गिर पड़ेगा। उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दीजिए।”

सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद फिलहाल ED को तत्काल सुनवाई नहीं मिली। मामले की सुनवाई अब शुक्रवार को होगी।

आज़म खां की अंतरिम जमानत को लेकर कानूनी लड़ाई अब देश की सर्वोच्च अदालत पहुंच गई है। शुक्रवार की सुनवाई में तय होगा कि हाईकोर्ट से मिली राहत के खिलाफ ED की दलीलों पर सुप्रीम कोर्ट क्या रुख अपनाता है।

Taza Khabar