November 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *VVIT पूर्णिया में सद्दाम शेख का भव्य सम्मान, खुशी कक्कड़ ने किया सम्मानित -

पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *VVIT पूर्णिया में सद्दाम शेख का भव्य सम्मान, खुशी कक्कड़ ने किया सम्मानित –

पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *VVIT पूर्णिया में सद्दाम शेख का भव्य सम्मान, खुशी कक्कड़ ने किया सम्मानित – ताराबाड़ी में खुशी की लहर*

*गरीबों की आवाज और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को मिली पहचान, बायसी के लिए गौरव का क्षण*

मोहम्मद इरफान कामिल, ब्यूरो चीफ, यूपी आजतक न्यूज चैनल, पूर्णिया डिवीजन

पूर्णिया : विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), पूर्णिया में एक शानदार कार्यक्रम के दौरान ताराबाड़ी पंचायत, बायसी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम शेख को भव्य सम्मान से नवाजा गया। भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका खुशी कक्कड़ ने अपने हाथों से उन्हें सम्मानित किया। जैसे ही सद्दाम शेख को मंच पर बुलाया गया, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

*गरीबों और पीड़ितों की आवाज बने सद्दाम शेख*
सद्दाम शेख लंबे समय से गरीबों, शोषितों, पीड़ितों और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते आ रहे हैं। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ बेबाकी से जनसमस्याओं को जमीनी स्तर से लेकर बड़े-बड़े समाचार चैनलों तक उठाते रहे हैं। उनका प्रयास रहा है कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय मिले और उनके साथ होने वाले अन्याय को संबंधित अधिकारियों और आम जनता के सामने लाया जा सके।

*ताराबाड़ी के लिए गर्व का क्षण*
ताराबाड़ी पंचायत के लिए यह गर्व की बात है कि स्वर्गीय प्रोफेसर एवं शिक्षक मंजूर आलम साहब से जुड़ी इस धरती के एक युवा ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्या विहार संस्थान की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सद्दाम शेख को सम्मानित किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए खुशी और गौरव का विषय है। बायसी से लेकर पूर्णिया तक लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

*सम्मान के बाद बोले सद्दाम – आवाज आगे भी बुलंद रहेगी*
सम्मानित होने के बाद सद्दाम शेख ने कहा कि गरीबों और पीड़ितों के हक में तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी आवाज पहले भी बुलंद रही है और आगे भी पूरी बेबाकी के साथ बुलंद होती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस इंसान के साथ माता-पिता का आशीर्वाद होता है, उसे किसी भी मुश्किल से घबराना नहीं चाहिए। मेरे साथ माता-पिता के अलावा पूरे परिवार की दुआएं और शुभकामनाएं हैं, जो मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।

उन्होंने इस सम्मान के लिए खुशी कक्कड़ तथा विद्या विहार स्कूल एवं संस्थान के पूरे परिवार के प्रति दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने तथा जनसेवा के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा और हौसला है।

Taza Khabar