पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *रौटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
*गुप्त सूचना पर छापा, स्मैक, नकद और तराजू बरामद, पहले भी NDPS केस में जा चुका है जेल*
पूर्णिया बिहार / मोहम्मद इरफान कामिल, ब्यूरो चीफ, यूपी आजतक न्यूज चैनल, पूर्णिया डिवीजन
पूर्णिया में सूखा नशा के खिलाफ पूर्णिया पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रौटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
*गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा*
वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी के नेतृत्व में अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार छापेमारी चल रही है। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रौटा थाना क्षेत्र के ग्राम मलहरा चौक के पास छोटी कलभट के नजदीक एक व्यक्ति नशे का सामान लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत छापा मारा और आरोपी को दबोच लिया।
*तलाशी में स्मैक, नकद और तराजू बरामद*
पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक, नकद रुपया, एक मोबाइल और एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि बरामद स्मैक की मात्रा करीब नौ ग्राम से अधिक है और नकद राशि दस हजार से ज्यादा है। तराजू का इस्तेमाल नशे को तौलकर बेचने में किया जाता था। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया है।
*पहले भी जा चुका है जेल, पुलिस कर रही पूछताछ*
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज उर्फ प्यारू के रूप में हुई है। वो रौटा थाना क्षेत्र के दोमोहनी वार्ड का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी रौटा थाना के एक NDPS केस में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वो ये नशा कहां से लाता था और कहां-कहां सप्लाई करता था। पुलिस को इस नेटवर्क में और भी लोगों के शामिल होने का शक है।
रौटा थाना पुलिस की इस कार्रवाई की इलाके में खूब तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार होनी चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

More Stories
नई दिल्ली 18 नवंबर 26*🅰️आज़म खां की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED
पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *VVIT पूर्णिया में सद्दाम शेख का भव्य सम्मान, खुशी कक्कड़ ने किया सम्मानित
भागलपुर 18 नवम्बर 26*पीरपैंती विधानसभा के समाजसेवी रंजीत पासवान ने किया बैठक का ऐलान