November 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी 17 नवम्बर 26*प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने बम्भौरा में लगाई रात्रि चौपाल, अधिकारियों को लगाई फटकार*

बाराबंकी। राज्यमंत्री (कारागार) एवं प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने वाजिदपुर पंचायत के मजरा बम्भौरा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और लंबित मामलों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

खेतों की पैमाइश, पट्टे पर कब्जा, रास्ता, बिजली, पेयजल, आवास और पेंशन की शिकायतों पर अधिकारियों को समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।

हंसराज, दुर्गा प्रसाद गौतम और नरेंद्र कुमार की समस्याओं पर राजस्व एवं संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।

वृद्धावस्था पेंशन में लापरवाही पर पंचायत मित्र शिवशरण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, किसानों को खाद निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने की हिदायत दी।

सीडीओ पंकज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा, सरोज रावत और अरुण कुमार रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Taza Khabar