लखनऊ 17 नवम्बर 26*संगीत महासंग्राम के फिनाले में मची सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की धूम
लखनऊ *सिद्धार्थ राज और ब्लेसिंग् वर्मा बने गायकी के विजेता
गुनिका बनीं मिस शान ऐ अवध
डांस में लकी और मेहर ने मारी बाजी
कॉमेडियन लक्ष्य के पिताजी को दी गयी संगीतमय श्रद्धांजलि
इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स और होटल द कशिश क्राउन द्वारा आयोजित हाउस ऑफ स्टाइल संगीत महासंग्राम सीज़न 9 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन होटल के कैम्पस में हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता, मुख्य संरक्षकों इन्द्रमणि मिश्रा संजय व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, संथापक डॉ मनीष सिंह सेंगर, डॉ अभिषेक मिश्रा, इवेंट डायरेक्टर राहुल कश्यप ने गणपति महाराज का पूजन अर्चन कर शुरुआत करायी। भगवान गणेश और शिव स्तुति पर बड़ा मनमोहक नृत्य शौर्य डांस एकेडमी के बच्चों ने किया। सिंगिंग के निर्णायक वॉयस ऑफ मुकेश सुबोध आर्या ने इवेंट के चीफ कोऑर्डिनेटर लक्ष्य निगम के दिवंगत पिताजी को समर्पित गीत “ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना” गाकर सबकी आंखें नम कर दीं वहीं सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने उद्बोधन में श्रद्धांजलि अर्पित की। जूनियर डांसिंग में मेहर तोलानी ने पहला, आकृति ने दूसरा, तेजिता दीक्षित ने तीसरा, हिमश्री ने चौथा और आकृति शर्मा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। सीनियर डांसिंग में लकी पहले, आशू व शिवम दूसरे, पायल तीसरे और आदर्श चौथे स्थान पर रहे। सीनियर सिंगिंग में पहले स्थान के लिए सिद्दार्थ राज और ब्लेसिंग वर्मा के बीच टाई हुआ, महक विमल ने दूसरा, उत्कर्ष ने तीसरा, कार्तिक ने चौथा और साधना ने पांचवां स्थान अर्जित किया। सीनियर मॉडलिंग में गुनिका ने मिस शान ऐ अवध का ख़िताब अपने नाम किया वहीं तनू गुप्ता पहले, सरगम दूसरे, तनू पाण्डेय तीसरे पायदान पर रहीं। मिस्टर हैंडसम बने हैरी और शो स्टॉपर रहीं मिस प्राइड ऑफ इंडिया श्रिया गौतम, सेलिब्रिटी मॉडल सौम्या और मॉडल अनुज। किड्स मॉडलिंग में अन्वी गुप्ता प्रथम, शिवम गुप्ता द्वितीय, अन्वी तृतीय और काव्या चौथे स्थान पर रहे। सेलिब्रिटी मेकअपआर्टिस्ट अमोलक सिंह, सेलिब्रिटी फैशन डिज़ाइनर ईशान खान ने मॉडलिंग का और डिज़ाइनर व कोरियोग्राफर करन रॉय ने डांसिंग का जजमेंट किया। सरिता सिंह राठौर ने मॉडल ईशा भारती का मेकअप करते हुए ब्यूटी टिप्स दिए और सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को उपहार दिए। मेकअप पार्टनर प्रियंका मेकओवर और सरिता राठौर ने शो स्टॉपर्स के साथ रैंप वॉक किया। प्रेम सिंह सेंगर, रविराज यादव, वेद प्रकाश साहू, रत्नेश सिंह, राहुल सिंह, रामबोध शुक्ला, मेकअप आर्टिस्ट दीपांजलि और अंशिका सोनी, कोरियोग्राफर राज शर्मा, कामना तोलानी, महेंद्र सिंह, शिक्षक नेता प्रदीप कुमार, विवेक त्रिवेदी, करन डेकोरेटर आदि का विशेष सम्मान हुआ। इवेंट कोऑर्डिनेटर और राइजिंग डांस एकेडेमी फाउंडर मोहम्मद तौफ़ीक़ ने संचालन किया। संथापक डॉ मनीष सेंगर ने 2005 में शुरू की गयी इस प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक कैरियर बनाने वाले विजेताओं की जानकारी देते हुए सबके प्रति आभार जताया।

More Stories
इलाहाबाद17 नवम्बर 26*हाईकोर्ट ने सपा के कद्दावर नेता आज़म ख़ान को अंतरिम ज़मानत पर रिहा करन का आदेश दिया है
लखनऊ 17 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 नवम्बर 26*21 दिसंबर से सरोजनीनगर में गूंजेगी श्रीहनुमंत कथा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे प्रवचन*