नई दिल्ली 17 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
नई दिल्ली *● फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मत्था टेका, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में बोले- दुनिया में शांति जरूरी, आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात
● आसियान शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की पांच बड़ी घोषणाएं, पर्यटन से लेकर तकनीक तक के क्षेत्र में भारत को होगा फायदा
● जल्द कम हो सकता है हवाई किराया, देश में बढ़ेंगी उड़ानों की संख्या, भारत खरीदेगा 1000 विमान, पीयूष गोयल बोले- कुल 2000 विमानों की जरूरत, 1200 का ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है
● ललित मोदी बोले- जान का खतरा था इसलिए छोड़ा भारत, कहा- 2010 में सुरक्षा हटने के तीन दिन बाद गया था, 15 सितंबर को मिली ब्रिटिश नागरिकता
● ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में चलाया इलेक्ट्रिक ऑटो, पत्नी केट पीछे बैठीं, दोनों अर्थशॉट पुरस्कार कार्यक्रम में पहुंचे थे, आज ई-रिक्शा की भी करेंगे सवारी
● उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में बड़ी हलचल, 18.84 लाख मतदाता बढ़े, युवाओं की संख्या में बड़ी गिरावट
● सुप्रीम कोर्ट में इंडिया गठबंधन की याचिका पर सुनवाई टली, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठाए गए थे सवाल
● अरविंद केजरीवाल का बंगला आम जनता के लिए खुलेगा, अगले सप्ताह टिकट व्यवस्था शुरू होगी, भाजपा ने इसे 45 करोड़ रुपये का शीशमहल बताया था
● अवमानना मामले में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार, कहा- तीन सप्ताह में जवाब नहीं दिया तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा
● राजस्थान के पुष्कर मेले में 21 करोड़ रुपये कीमत का मारवाड़ी घोड़ा गोल्डन किंग आकर्षण का केंद्र, 25 लाख का भैंसा छोटा सुल्तान भी पहुंचा, अब तक 8500 पशुओं का आगमन, आज से मेले की औपचारिक शुरुआत
● पुष्कर मेले में गुजरात के सूरत से आया पांच वर्षीय गोल्डन किंग बना आकर्षण का केंद्र, 65 इंच ऊंचाई वाले इस घोड़े के छह बच्चे हो चुके हैं, बिक्री के लिए नहीं बल्कि प्रदर्शन के लिए लाया गया है
● उत्तराखंड में दो सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत, नदी में गिरी बस से 10 लोगों की मौत, बोलेरो खाई में गिरने से चार की जान गई
● ओडिशा में बिस्किट चोरी के शक में 13 वर्षीय किशोर की हत्या, दुकानदार ने बेटे के साथ मिलकर की पिटाई, दुकान के पीछे फेंका शव
● फिल्म रामायण ने 12 दिनों में कमाए 1437 करोड़ रुपये, दूसरे सोमवार को कमाई में 57 प्रतिशत की गिरावट, सबसे तेज 1400 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी
● चक्रवात अकवान दो दिन में आंध्र प्रदेश पहुंचने की आशंका, 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, भारी बारिश का अलर्ट, तीन सप्ताह में राज्य में तीसरा तूफान
● सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी से अमेरिकी बैंकों का कामकाज प्रभावित, लेनदेन की रफ्तार धीमी, ग्राहकों का पैसा अटका, 8.6 करोड़ ग्राहकों वाले जेपी मॉर्गन बैंक के सिस्टम में भी परेशानी
● शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 82,800 के स्तर पर, सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में खरीदारी, बैंक निफ्टी 62,428 के रिकॉर्ड स्तर पर
● सोना पांच दिन में 8 हजार रुपये सस्ता होकर 1.34 लाख रुपये पर पहुंचा, चांदी में भी 17 हजार रुपये की गिरावट, कीमत घटकर 1.69 लाख रुपये हुई, बिकवाली से दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट

More Stories
मुजफ्फरनगर 17 नवम्बर 26*समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह*
हरिद्वार 17 नवम्बर 26*डॉ. गिरीश शर्मा ! असंवैधानिक तरीके से चार बार राज्य सचिव बनने के बाद भी संगठन का यह हाल क्यों?
नोएडा 17 नवम्बर 26*ग्रेटर नोएडा में 2023 बैच की एसआई रश्मि गौतम का बाथरूम में शव मिलने से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप ।