नोएडा 17 नवम्बर 26*ग्रेटर नोएडा में 2023 बैच की एसआई रश्मि गौतम का बाथरूम में शव मिलने से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप ।
✍️ वरिष्ठ-संवाददाता अनीता गुलेरिया की अपराध-जगत से जुडी खास रिपोर्ट।
नोएडा *उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में झकझोर देने वाली खबर आई सामने आई है। जारचा पुलिस थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव बाथरूम के अंदर मिलने से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप । 2023 बैच की युवा महिला अधिकारी की अचानक से हुई मौत की खबर से विभाग में शोक की लहर है। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलने उपरांत मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है । लेकिन अभी इसके बारे में किसी तरह की ना कोई मेडिकल रिपोर्ट,और ना ही प्रशासनिक तौर पर कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। फिलहाल नोएडा पुलिस की हर पहलू से गहन-तफ्तीश जारी है। महिलाकर्मी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही महिला सब-इंस्पेक्टर की मौत की असली वजह का स्पष्टीकरण हो पाएगा । ड्यूटी पर तैनात एक युवा महिला पुलिस अधिकारी की इस तरह अचानक से हुई मौत ने कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

More Stories
लखनऊ 18 नवम्बर 26* अनुराग शुक्ला पर जानलेवा फायरिंग मामले में 1 महिला सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार
नई दिल्ली 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
लखीमपुर खीरी 18 नवम्बर 26*खंभारखेड़ा चीनी मिल में किसानों का प्रदर्शन