बांदा 15 नवंबर 26*स्वगणना और जनगणना को लेकर तहसील प्रशासन ने कसी कमर,गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान*
**16 से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना,एक दिसंबर से शुरू होगा घर-घर जनगणना का कार्य;एसडीएम ने ग्रामीणों से की बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील*

पैलानी/बांदा।आगामी 16 नवंबर से शुरू होने वाली स्वगणना और जनगणना को लेकर तहसील पैलानी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।इसके साथ ही तहसील क्षेत्र के गांवों में होर्डिंग लगवाने और मुनादी के जरिए भी लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।इसके लिए निर्धारित पोर्टल sc.census.gov.in पर जाकर मोबाइल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि स्वगणना के बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जनगणना का कार्य संचालित किया जाएगा।एसडीएम ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं,बल्कि देश की विकास योजनाओं और भविष्य की नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है।ऐसे में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद जरूरी है।ग्रामीण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वगणना में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।वहीं तहसीलदार पैलानी महेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि स्वगणना एवं जनगणना को सफल बनाने के लिए तहसील क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।गांवों में होर्डिंग लगवाने,मुनादी कराने और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है,ताकि कोई भी परिवार इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे। यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
More Stories
बांदा 15नवंबर 26*केदारनाथ महाविद्यालय कमासिन में निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित*
बांदा 15नवंबर 26*29 नवंबर को होगा कोरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान*
बांदा 15नवंबर 26*राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*