लखनऊ 14 नवंबर 26*वजीरगंज पुलिस ने दूसरे चेन स्नैचर को दबोचा
पिता की आंखों में मिर्च झोंककर लूटी थी सोने की चेन, साथी पहले ही जा चुका है जेल

लखनऊ। वजीरगंज थाना पुलिस ने चेन लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी फैसल खान (19) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि 26 अक्टूबर को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर जवाहर नगर निवासी एक बुजुर्ग की आंखों में मिर्च झोंककर सोने की चेन लूट ली थी। मामले में पुलिस ने पहले ही खुशहाल कश्यप उर्फ तुषार को गिरफ्तार कर चेन के टुकड़े बरामद किए थे।
वहीं, फरार आरोपी फैसल को 13 नवंबर की रात रिवर बैंक कॉलोनी कट से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 150 रुपये नकद बरामद हुए। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल करन सिंह और कांस्टेबल जीत यादव की टीम ने की।
More Stories
अम्बेडकरनगर 14 नवंबर 26*एक डिग्री, कई ठिकाने! जहांगीरगंज में डॉक्टर की तैनाती का अजब खेल, स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर सवाल*
लखनऊ 14 नवंबर 26*राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है सैन्य परिवार: मुख्यमंत्री*
बिजनौर 14 नवम्बर 26*UP पुलिस का एक वाकया पढ़िए – बिजनौर के 4 पुलिसकर्मियों पर 5 लाख की वसूली का आरोप, चारों सस्पेंड*