लखनऊ 13 नवंबर 26*भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक संपन्न*
___________________________
👉*किसानों की समस्याओं पर बड़े आंदोलन का ऐलान*

*लखनऊ।* भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक प्रदेश कार्यालय गंगागंज में जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में लखनऊ जनपद के किसानों की खाद, बीज, आवारा पशुओं एवं सरकारी क्रय केंद्रों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने घोषणा की कि इन समस्याओं को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी लखनऊ को मांग पत्र सौंपा जाएगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन विस्तार एवं नई जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी में प्रदेश अध्यक्ष मध्य सुनील कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लायक राम यादव, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव आदर्श वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी फुरकान राइन, प्रदेश सलाहकार राजकुमार यादव, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद रावत, मंडल सचिव रामचंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह, युवा जिला अध्यक्ष करन गुप्ता (बीरू), जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मदन चंद्र लोधी, तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, जिला सचिव बैजनाथ एवं वकार अहमद, जिला प्रभारी प्रेमवती, महिला जिला अध्यक्ष नबीहूं खान, महानगर अध्यक्ष विनोद धीमान एवं युवा नगर अध्यक्ष वीरपाल लोधी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
मथुरा 13 नंबर 26*थाना राया पुलिस द्वारा थाना राया पर पंजीकृत बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 13 नवंबर 26*NDA की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी :डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 13 नवंबर 26*अम्बेडकर महासभा द्वारा 16 नवंबर को प्रेस दिवस का आयोजन*