लखनऊ 13 नवंबर 26*मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों नें जनपदों में दिया धरना*
_________________________

*लखनऊ।* डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों के निराकरण हेतु आज प्रदेश के प्रत्येक जनपद में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की 18 सूत्री मांगों पर अनेकों बार शासन स्तर पर एवं महानिदेशालय स्तर पर संपन्न हुई वार्ताओं में मांगों पर सहमति बनने के बाद भी उनका निराकरण नहीं हो पा रहा है। अनेकों आंदोलन से अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का काम संगठन ने किया फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है ।
पदनाम परिवर्तन, वरिष्ठता सूची जारी करने, उच्च पदों पर पदोन्नति करने, नियुक्ति हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता केंद्र के समान करने, जनपदों में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में औषधी सरकारी व्यवस्था से पहुंचाने सहित अनेकों गैरवित्तीय मांगों का क्रियान्वयन ना होना शासन एवं महानिदेशालय की उदासीनता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मजबूर होकर संघ को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है आज आंदोलन के प्रथम चरण में प्रदेश के 75 जनपदों में धरने का कार्यक्रम सफल रहा है एवं आंदोलन के द्वितीय चरण में दिनांक 20 नवंबर 2026 को प्रदेश भर के हजारों फार्मासिस्ट स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ में एक दिवसीय धरना देंगे एवं वहीं पर अग्रिम आंदोलन/ हड़ताल की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा की मजबूरी वश प्रदेश का फार्मासिस्ट एक बड़े आंदोलन की ओर बढ़ रहा है। अधिकारी शासनादेशों का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से अपील की कि फार्मासिस्टों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनका निराकरण कराया जाए जिससे फार्मासिस्ट और अधिक तन्मयता के साथ जनता की सेवा कर सके।
इस मौके पर महामंत्री आर एस राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय पांडे, प्रवक्ता एस एन त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे।
More Stories
लखनऊ 13 नवंबर 26*भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक संपन्न*
लखनऊ 13 नवंबर 26*अम्बेडकर महासभा द्वारा 16 नवंबर को प्रेस दिवस का आयोजन*
लखनऊ 13 नवंबर 26*छात्र टेक्नोलॉजी को मास्टर नहीं बल्कि अपना पार्टनर बनाएं -इंद्रजीत सिंह*