November 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 13 नवंबर 26*अम्बेडकर महासभा द्वारा 16 नवंबर को प्रेस दिवस का आयोजन*

लखनऊ 13 नवंबर 26*अम्बेडकर महासभा द्वारा 16 नवंबर को प्रेस दिवस का आयोजन*
___________________________

👉*हाशिए के दलित पत्रकारों का होगा सम्मान*

लखनऊ 13 नवंबर 26*अम्बेडकर महासभा द्वारा 16 नवंबर को प्रेस दिवस का आयोजन*

 

*लखनऊ।* अम्बेडकर महासभा द्वारा आगामी 16 नवंबर को प्रेस दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले हाशिए के दलित पत्रकारों को सम्मानित करना तथा पत्रकारिता में उनके संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों को समाज के सामने लाना है।

उक्त सूचना देते हुए आंबेडकर महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने बताया है कि उक्त कार्यक्रम आंबेडकर महासभा परिसर में 16 नवम्बर 2026 को 12 बजे से आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री और सदस्य विधान परिषद डा लालजी प्रसाद निर्मल होंगे । पत्र पत्रिकाओं की प्रदर्शनी सूचना विभाग के सौजन्य से पत्रकार ज्ञान प्रकाश जखमी के संयोजकत्व में होगी।

इस अवसर पर आंबेडकर महासभा के सभागार में आयोजित सेमिनार मीडिया में दलित विषय पर विद्वत्जन अपने विचार रखेंगे । कार्यक्रम में ऐसे दलित पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सीमित संसाधनों और अनेक सामाजिक चुनौतियों के बावजूद पत्रकारिता के माध्यम से वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों की आवाज को प्रमुखता से उठाया है
इस अवसर पर एक विशेष पत्रकारिता एवं समाचार पत्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न समाचार पत्रों, पत्र-पत्रिकाओं और पत्रकारिता से जुड़ी ऐतिहासिक एवं समसामयिक सामग्री को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय पत्रकारिता के विकास, सामाजिक परिवर्तन में उसकी भूमिका तथा दलित पत्रकारिता के योगदान को रेखांकित किया जाएगा।

कार्यक्रम का एक अन्य महत्वपूर्ण पक्ष केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना होगा। प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके उद्देश्यों, पात्रता और आम जनता को मिलने वाले लाभों से लोगों को अवगत कराया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके।

अम्बेडकर महासभा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का महत्वपूर्ण साधन है।

प्रेस दिवस का यह आयोजन पत्रकारिता के इसी व्यापक सामाजिक दायित्व को समर्पित रहेगा। अम्बेडकर महासभा की ओर से समस्त पत्रकार बंधुओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस आयोजन में सहभागिता की अपील की जाती है।

Taza Khabar