मुरादाबाद 13 नवम्बर 26*मंडल अध्यक्षों को बांटी बाइक, विधायक बनने पर स्कॉर्पियो देने का वादा*

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार माने जा रहे पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान और उनके बेटे अमित चौहान ने दीपावली पर पार्टी के चार मंडल अध्यक्षों को बाइकें उपहार में दीं। इस दौरान अमित चौहान ने विधायक बनने पर चारों मंडल अध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर स्कॉर्पियो देने का वादा भी किया।
ठाकुरद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों को बाइक की चाबियां सौंपी गईं। इस दौरान अमित चौहान ने कहा कि यह तो शुरुआत है। यदि वह या उनके पिता विधायक बनते हैं तो चारों मंडल अध्यक्षों को एक-एक स्कॉर्पियो गिफ्ट करेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम और स्कॉर्पियो देने के वादे को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।
More Stories
नईं दिल्ली13 नवंबर 26*RBI का घरेलू मनी ट्रांसफर पर नया नियम, बिना बैंक खाते वालों को भी मिलेगी सुविधा।
नई दिल्ली 13 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
लखनऊ 13 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:30 की बड़ी खबरें……………….*