November 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 13 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:30 की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 13 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:30 की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 13 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:30 की बड़ी खबरें...................*

➡️लखनऊ- लोहिया संस्थान में बनेगा 350 बेड का अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, शहीद पथ स्थित संस्थान परिसर के पास बनेगा ट्रॉमा सेंटर, एलडीए की 16,603.34 वर्गमीटर भूमि खरीदने को मंजूरी

➡️हापुड़- घर में चोरी करने घुसे बदमाश, मकान मालिक के आते ही चोरों ने की फायरिंग, फायरिंग करते हुए मौके से फरार हुए बदमाश, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️हापुड़- मेला स्थल पर आपस मे भीड़े ठेकेदार, शराब के नशे मे हुई कहासूनी के बाद झगड़ा, मारपीट मे एक ठेकेदार हुआ घायल, थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️लखनऊ- KGMU में विश्व निमोनिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, डॉ. सूर्यकान्त बोले, सर्दियों में निमोनिया का खतरा ज्यादा, निमोनिया सामान्य खांसी-जुकाम नहीं, जानलेवा संक्रमण हो सकता है, पांच साल से कम बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा

➡️बहराइच – हिस्ट्रीशीटर बब्बू उर्फ राम प्रसाद का हॉफ एनकाउंटर, पयागपुर के बबया गांव का निवासी है अभियुक्त, बहराइच समेत आसपास के जिलों में करता था चोरी, पुलिस की गोली लगने से बदमाश हुआ घायल, पयागपुर क्षेत्र के रेलवे अंडरपास के पास हुई मुठभेड़

➡️रायबरेली- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 निरीक्षकों का तबादला, तीन साल से तैनात निरीक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरण एस. ने जारी की 36 निरीक्षकों की तबादला सूची

➡️हापुड़- सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारिया, गढ़ मेले मे हेलीपेड बनाकर किया जा रहा तैयार, कल 14 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेले मे सीएम योगी का संभावित दौरा

➡️लखनऊ- एक ही परिवार के 3 बच्चों की संदिग्ध मौत, महज 3 दिनों में तीन मासूमों ने तोड़ा दम, 9 तारीख को सबसे छोटे बेटे दिव्यांश की मौत, 10 तारीख को बेटे कार्तिक की मौत, तीसरे दिन बेटी लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया, तीनों बच्चों की मौत दोपहर करीब 2 बजे हुई, मुंह, नाक से खून निकलने की बात सामने आई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में की जांच, तीनों बच्चों की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं, मलिहाबाद के खड़सरा गांव का मामला

➡️संभल- आज से शुरू होगी 68 तीर्थ की 24 कोसीय परिक्रमा, परिक्रमा की तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, परिक्रमा मार्ग पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वास्थ्य विभाग की टीमें टेंट लगाकर देगी सेवाएं, पुलिस पिकेट कैंप और पुलिस फोर्स पर रहेगी तैनात, 24 कोसीय परिक्रमा में जुटते हैं हजारों श्रद्धालु

➡️गाजियाबाद- ED को आज़म ख़ा की 4 दिन की रिमांड मिली, आज लखनऊ लाए जाएंगे आज़म, ED करेगी पूछताछ, 4 दिन ED की कस्टडी में रहेंगे आज़म खां

➡️बहराइच – हिस्ट्रीशीटर बब्बू उर्फ राम प्रसाद का हॉफ एनकाउंटर, पयागपुर के बबया गांव का निवासी है अभियुक्त, बहराइच समेत आसपास के जिलों में करता था चोरी, पुलिस की गोली लगने से बदमाश हुआ घायल, पयागपुर क्षेत्र के रेलवे अंडरपास के पास हुई मुठभेड़

➡️अमेठी- दो दोस्तों के बीच विवाद का मामला पहुंचा गांव, गुजरात में हुए विवाद के बाद गांव लौटे थे दोस्त, गांव में एक बार फिर दोनों के बीच हुई मारपीट, मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुआ मेराज, ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मेराज की मौत, इन्हौना क्षेत्र के पूरे चौधाराइन आजादपुर का मामला

➡️दिल्ली- दिल्ली में प्रदूषण का कहर, राजधानी की हवा हुई बेहद जहरीली, ज्यादातर इलाकों में AQI 450 के पार, कई इलाकों में प्रदूषण का गंभीर स्तर, बुराड़ी, चांदनी चौक, ITO, पूसा में हवा जहरीली, पंजाबी बाग, JNU समेत कई अन्य इलाकों में प्रदूषण, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, IIT दिल्ली में प्रदूषण

Taza Khabar