November 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई 12 नवम्बर 26*चौथी की रस्म में बराती और कन्या पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे*

हरदोई 12 नवम्बर 26*चौथी की रस्म में बराती और कन्या पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे*

पिहानी (हरदोई)।

हरदोई 12 नवम्बर 26*चौथी की रस्म में बराती और कन्या पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे*

*मामूली कहासुनी ने लिया मारपीट का रूप*

*सूचना पर पहुंची पुलिस*
* समझौते के बाद दोनों पक्षों ने कार्रवाई से किया इनकार*

शादी की खुशियां उस समय हंगामे में बदल गईं, जब चौथी की रस्म के दौरान बर और कन्या पक्ष के परिजनों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए और जमकर मारपीट होने लगी।
जानकारी के अनुसार, पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइया निवासी युवक का विवाह बुधवार को पिहानी पुलिस चौकी चुंगी के निकट आलू स्टोर के पीछे रहने वाली युवती से हुआ था। गुरुवार को लड़के पक्ष के लोग चौथी की रस्म के तहत दुल्हन की विदाई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया। खास बात यह रही कि विवाद के बावजूद दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।