November 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

➡️लखनऊ: सहादतगंज में ट्रिपल मर्डर केस में एक्शन, मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, LDA की टीम ने आरोपी का मकान ध्वस्त किया।

➡️लखनऊ: वकीलों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान, 14 नवंबर को प्रदेशभर के वकील लखनऊ में होंगे एकत्र, जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर जुटेंगे अधिवक्ता, विधानसभा घेराव करने की बनाई गई रणनीति, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश, 2 माह बाद मांग पत्र पर कार्रवाई न होने से नाराज, लॉयर्स एसोसिएशन महासचिव राजीव यादव का ऐलान, सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम देंगे अधिवक्ता।

➡️पीलीभीत: यूपी चुनाव में औवेसी और चंद्रशेखर का गठबंधन, गठबंधन पर राकेश टिकैत ने किया पलटवार, तंज, असदुद्दीन ओवैसी सरकार का आदमी- राकेश, चंद्रशेखर को चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए- राकेश, केवल अखिलेश के खिलाफ बोलते ओवैसी- टिकैत, मुस्लमानों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं- टिकैत, बेईमानी हुई तो विपक्ष नहीं सरकार जीतेगी- राकेश।

➡️हरिद्वार: हरिद्वार के सप्तऋषि में CM का स्वागत, कामधेनु लोक भवन का किया लोकार्पण, कार्यक्रम में साधु-संतों की रही मौजूदगी, मंत्री मदन कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।

➡️औरैया: साइबर थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, हजारों पैम्फलेट बांटकर लोगों को किया जागरूक, लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए।

➡️कालाढूंगी: पर्यटकों से भरी मिनी बस सड़क पर पलटी, टेंपो ट्रैवलर पलटने से सवार 14 पर्यटक घायल, सभी घायल लोग गाजियाबाद के हैं निवासी, रामनगर जिम कॉर्बेट जा रही थी टेंपो ट्रैवलर, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा, कालाढूंगी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुआ हादसा।

➡️अलीगढ़: बाइक पार्ट्स की दुकान में ताला तोड़कर चोरी, सीमेंट ईंट के कारखाने से भी दो मोटर चोरी, पुलिस ने जांच करते हुए चोरों की तलाश शुरू की, थाना बरला क्षेत्र के मुडेल तिराहे का मामला।

➡️मिर्जापुर: अपहरण कर बच्चे की हत्या मामला, पुलिस लापरवाही पर खानापूर्ति वाली कार्रवाई, लापरवाह इंस्पेक्टर अजीत सिंह लाइन हाजिर, इंस्पेक्टर की जगह अब दारोगा को चार्ज, SI संजय सिंह विंध्याचल थाना प्रभारी बने, चौकी प्रभारी, हलका प्रभारी निलंबित किए, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, सीओ को अभयदान, मंडल का बड़ा हिस्ट्रीशीटर है हत्यारा पिंटू, 17 आपराधिक केस, पुलिस निगरानी में फेल, जेल से छूटा, रंगदारी के लिए मर्डर कर दिया।

➡️कानपुर: पनकी इंस्पेक्टर दिनेश विष्ट पर बैठी जांच, जांच पूरी होने तक पुलिस लाइन भेजा गया, बिना जानकारी के गैर हाजिर होने पर एक्शन, एडीसीपी वेस्ट को सौंपी गई मामले की जांच, शिकायत पर CP ने किया था इंस्पेक्टर को फोन, इंस्पेक्टर दिनेश विष्ट थाने में नहीं थे मौजूद, गैर हाजिर होने पर जांच के दिए गए थे आदेश।

➡️हाथरस: 4 वर्षीय बच्ची की हत्या, बोरे में शव मिला, गांव के पास नहर में बोरे में बरामद हुआ शव, बच्ची का शव मिलने से परिजनों में कोहराम, 9 नवंबर को बच्ची खेलते समय हुई थी लापता, 3 दिन से पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी थी, दो संदिग्ध व्यक्तियों को लिया गया हिरासत में, कोड़रा जहांगीरपुर गांव पास स्थित है नहर, थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र का मामला।

➡️लखनऊ: मोहनलालगंज में BLO के साथ समीक्षा बैठक, एसडीएम ने बीएलओ को दिए निर्देश, छूटे वोटर्स के नाम मतदाता सूची में शामिल होंगे।

➡️बुलंदशहर: डंडे लेकर घर में जबरन घुसने का प्रयास, पुरानी रंजिश में युवक पर हमले का आरोप, 11 नामजद, 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के धराऊ गांव का वीडियो।

➡️आगरा: एक कार ने दूसरी कार में मारी टक्कर, होंडा सिटी सवार अनिल कुमार की मौत, बेटे श्वेतांक समेत परिवार के 6 लोग घायल, परिवार के साथ खाना खाकर घर लौट रहे थे, मोती लाल नेहरू रोड पर हुआ भीषण हादसा, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लिखा केस, हरिपर्वत थाना क्षेत्र का मामला।

➡️मैनपुरी: जमीन कब्जाने के विरोध में मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, करहल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी, थाना करहल क्षेत्र के साजाहाजीपुर की घटना।

➡️मैनपुरी: मामूली विवाद में दबंगों ने की युवक से मारपीट, पीड़ित ने कार्रवाई के लिए एसपी से लगाई गुहार, थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम मधन की घटना।

➡️कानपुर: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां हुईं तेज, पनकी नहर घाट पर तैयारियां हुईं तेज, श्रद्धालुओं ने संभाली साफ-सफाई की कमान, 13 नवंबर से शुरू होगा 4 दिवसीय महापर्व, नहर घाट पर सजावट और सफाई में जुटे श्रद्धालु, नहर किनारे बनाई जा रही हैं पूजा की वेदियां, रंग-रोगन से घाटों को दिया जा रहा आकर्षक रूप, सभी प्रमुख घाटों पर नगर निगम की टीमें तैनात, नहरों से कचरा हटाने के लिए मशीनें लगाई गईं, टूटी बाउंड्री वॉल की मरम्मत का कार्य भी शुरू।

➡️अल्मोड़ा: सेराघाट-पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कार, चालक सहित मां और बेटी की दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू चलाया, खाई से तीनों के शव को बाहर निकाला गया, हरड़ा गांव में बंदीखोला मंदिर के पास हादसा, पिथौरागढ़ से कार से लौट रही थीं मां-बेटी।

➡️अमेठी: गांव में रास्ते को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण, परिवार संग सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे, कई शिकायतों के बाद भी नहीं मिला रास्ता, ग्रामीणों को 5 किमी तय करनी पड़ रही दूरी, 20 मीटर रास्ता बंद होने से बढ़ा दूरी का सफर, बखत पांडे का पुरवा गांव में अनशन पर जारी, जिले के जामो थाना क्षेत्र का मामला।

➡️आगरा: श्रमिकों के लिए नए नियम लागू, 7 दिन में मिलेगा नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र देना भी अनिवार्य, पुराने कर्मचारियों को 3 महीने में मिलेगा नियुक्ति पत्र, डेढ़ लाख वेतन वाले भी श्रमिक की श्रेणी में, यूपी में अकुशल मजदूरी 507 रुपये प्रतिदिन, कुशल-अर्धकुशल की मजदूरी दरें तय हुईं, हर प्रतिष्ठान पर चस्पा होगा अधिकारी का नंबर, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई, ग्लोबल प्रतिष्ठान में बोनस विवाद सुलझा।

➡️प्रतापगढ़: खेत में चर रही गाय को भगाने पर विवाद, आधा दर्जन लोगों ने युवती को जमकर पीटा, लाठी-डंडे और सरिया से पीटने का आरोप, पूरे परिवार पर लाठी-डंडे से किया हमला, युवती व उसके पिता के आई गंभीर चोट, एसपी ऑफिस पर पहुंचकर लगाई गुहार, SP ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन, कोहंडौर थाना के अतरसंड का पूरा मामला।

➡️मैनपुरी: युवक को झूठे केस में फंसाने का आरोप, पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, जानबूझकर मुकदमा दर्ज करने का दावा, कुर्रा पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, अभिषेक कानपुर में रहकर कर रहा पढ़ाई, परिवार ने निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई, एसपी ने मामले की जांच के दिए निर्देश, थाना किशनी क्षेत्र के बदनपुर का मामला।

➡️लखनऊ: सआदतगंज में ट्रिपल मर्डर मामले से जुड़ी खबर, ट्रिपल मर्डर के आरोपी के घर पहुंची LDA टीम, आरोपी के मकान की जांच-पड़ताल कर रही टीम, आरोपी के घर पर कार्रवाई की संभावना बढ़ी, एलडीए की कार्रवाई को लेकर इलाके में हलचल।

➡️कानपुर: 5600 करोड़ के ठगी रैकेट में पुलिस को सफलता, क्राइम ब्रांच और बर्रा पुलिस ने मो. आरिफ को दबोचा, चकरपुर मंडी से हुई आरोपी की गिरफ्तारी, पिछले 2 महीने से मुंबई में काट रहा था फरारी, सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 8वीं पास आरोपी साइबर ठगी के नेटवर्क में शामिल, आरिफ के 3 खातों से 49.22 करोड़ का ट्रांजेक्शन, एक साल पहले ही दुबई से भारत आया था आरोपी, मामले में अब तक 3 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी।

➡️सीतापुर: शिकायत करने गई महिला की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी की हत्या के सदमे में पति की हुई मौत, पोते की पिटाई पर शिकायत करने गई थी चमेली, नाराज लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या, सुबह पोते नैमिष की अनीता ने की थी पिटाई, 6 लोगों पर हत्या करने का गंभीर आरोप, पुलिस ने कई आरोपियों को लिया हिरासत में, महोली कोतवाली के देवकली व फत्तेपुर का मामला।

➡️सोनभद्र: जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं, जमीन की सीमाएं स्पष्ट, फिर भी कब्जे की कोशिश, गाटा संख्या 82, 84 और 87 पर कब्जे का आरोप, सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने का है आरोप, 17 लोगों को जमीन आवंटित, नहीं मिला कब्जा, सिविल कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप, पीड़ित पक्ष ने DM ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार, पंन्नुगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ का मामला।

➡️फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालत में मिला चौकीदार का शव, उप कृषि निर्देशक कार्यालय में मिला शव, दीपावली त्यौहार के बाद आज आए कर्मचारी, कर्मचारियों को अंदर से लगा मिला ताला, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी, थाना कादरीगेट इलाके का पूरा मामला।

➡️लखनऊ: विधानसभा पर आत्मदाह की कोशिश, गेट नंबर-3 पर आत्मदाह की कोशिश, बहराइच का चंदन परिवार संग पहुंचा, चंदन पत्नी और 2 बच्चों के साथ पहुंचा, पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, जमीन विवाद में न्याय नहीं मिलने पर परेशान, सौतेली मां ने जमीन पर कर रखा कब्जा।

➡️उन्नाव: बैटरी व सोलर कारखाने में लगी आग, कारखाने में धुएं, लपटें देख मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, सदर क्षेत्र के हाकिम टोला की घटना।

➡️सोनभद्र: जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं, जमीन की सीमाएं स्पष्ट, फिर भी कब्जे की कोशिश, गाटा संख्या 82, 84 और 87 पर कब्जे का आरोप, सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने का है आरोप, 17 लोगों को जमीन आवंटित, नहीं मिला कब्जा, सिविल कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप, पीड़ित पक्ष ने DM ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार, पंन्नुगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ का मामला।

➡️मेरठ: 14 नवंबर को पूर्व सैनिकों की मेगा रैली, सेना छावनी में मेगा रैली में आयेंगे CM योगी, पूर्व सैनिक, वीर नारियों का सम्मान करेंगे CM, कैंट में कुलवंत सिंह स्टेडियम में होगा आयोजन, मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने की प्रेसवार्ता।

➡️बदायूं: 20 फीट गहरी खाई में गिरा टेंपो, टेंपो अनियंत्रित होकर नीचे गिरा, चालक समेत 3 यात्री गंभीर घायल, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, मुजरिया के मुकईया पुल का मामला।

Taza Khabar