पूर्णिया बिहार 12 नवंबर 26* भवानीपुर में छठ घाटों का निरीक्षण, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर तैयारी तेज*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*भवानीपुर/पूर्णियाँ बिहार।* जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत भवानीपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, जल की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कर्मियों को सभी घाटों पर विशेष साफ-सफाई और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
DM पूर्णियाँ द्वारा घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद श्री सावन कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती कशिश कुमारी, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी श्री प्रशांत वर्धन और कर्मी श्री रमण कुमार मौजूद रहे। नगर पंचायत द्वारा बताया गया कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
More Stories
लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 12 नवम्बर 26**इमरान मसूद का पुतला फूंका, हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग*