सहारनपुर 12 नवम्बर 26*कोतवाली पुलिस ने अदालत से फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार करके सक्षम न्यायालय में पेश किया*

सहारनपुर बेहट*कोतवाली पुलिस ने अदालत से गैर हाजिर चल रहे दो व्यक्ति को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।
बुधवार को कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि दो दो व्यक्ति जो अदालत से फरार चल रहे हैं वह कहीं जाने की फिराक में है पुलिस ने सूचना पर मुखबिर के बताए हुए स्थान पर जाकर अभियुक्त राजेश पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम बाबेल थाना बेहट सहारनपुर को कस्बा बेहट से गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरे वारंटी बिजेन्द्र पुत्र चेता निवासी ग्राम मांझीपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर उसके निवास स्थान पर दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार है। गिरफ्तार अभियुक्तों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
दोनों अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमकार सिंह,सुरेन्द्र शर्मा, कास्टेबल अरविन्द कुमार,लक्की टाटा शामिल रहे।
More Stories
दिल्ली 12 नवम्बर 26*तुगलकाबाद गाँव में सीवर ओवरफ्लो से जनता बेहाल! आखिर कब मिलेगा समाधान?
कौशाम्बी 12 नवम्बर 26*गुम्बद ए खजरा कॉन्फ्रेंस 13 , 14 नवंबर को, देश भर के शायर एवम उलेमा होंगे शामिल*
सहारनपुर 12 नवम्बर 26*रामपुर मनिहारान*देर रात्रि को बड़ा हादसा होने से टला