November 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 12 नवम्बर 26*गुम्बद ए खजरा कॉन्फ्रेंस 13 , 14 नवंबर को, देश भर के शायर एवम उलेमा होंगे शामिल*

कौशाम्बी 12 नवम्बर 26*गुम्बद ए खजरा कॉन्फ्रेंस 13 , 14 नवंबर को, देश भर के शायर एवम उलेमा होंगे शामिल*

कौशाम्बी 12 नवम्बर 26*गुम्बद ए खजरा कॉन्फ्रेंस 13 , 14 नवंबर को, देश भर के शायर एवम उलेमा होंगे शामिल*

*करारी कौशाम्बी * । कस्बा करारी में 13 , 14 नवंबर को दो दिवसीय जलसे का आयोजन किया गया है। मुस्लिम नौजवान कमेटी के आयोजक मोहम्मद इमरान ने बताया कि इस जलसे की सरपरस्ती हुजूर दाइये इस्लाम शेख अहसान उल्लाह अबू मियां साहब किबला, सदारत मौलाना मोहम्मद इमरान आरफी सैयद सरावा , संचालन आरिफ हसन सिद्दीकी जबलपुर करेंगे ।इस जलसे में देश के प्रसिद्ध अनेकों शायर एवं उलेमा शामिल होंगे । कॉन्फ्रेंस को मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ नागपुर एवं मुफ्ती सफीकुल कादरी साहब मुंबई खिताब करेंगें । शकील आरफी , सैयद शजर अली , उस्मान गनी ,अफजल इलाहाबाद , एहसान शाकिर आज़मी , ख्वाजा गुलाम सरवर, सैयद अशरफ रामपुरी , अशरफ रजा , अजहर नूर , कारी सुहेल परवाज आदि शायर तशरीफ ला रहे हैं । जिसमे लोगों के दिलों पर अपना जलवा कायम करने वाले शायर शकील आरफी को अवाम सबसे ज्यादा सुनना पसंद करती है । जलसे के आयोजक मोहम्मद इमरान ने बताया कि जलसा करने का एक बड़ा मकसद लोगों को इस्लाम की सही सीख देना, अल्लाह और रसूल के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा देना और समाज में बुराइयों को खत्म करना होता है। इस जलसे में देश के बड़े-बड़े उलेमा को बुलाया जाता है ताकि वह लोगों को जीवन की अलग-अलग पहलुओं पर तकरीर करके लोगों के ज्ञान को बढ़ाते हैं । जलसे के जरिए कौम के लोगों को एक मंच पर इकट्ठा किया जाता है जिससे आपसी मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है । मुस्लिम नौजवान कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में गुम्बद ए खजरा कॉन्फ्रेंस में आने की अपील की है । जलसे में रोशनी , पेयजल , दवाई और लोगो को बैठने का इंतेजाम किया गया है ।

 

Taza Khabar