पूर्णिया बिहार11नवंबर26* छठ महापर्व से पहले जिला प्रशासन सख्त, पूर्णिया DM ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, एक भी चूक पड़ी तो भारी*
*डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए घाटों पर लाल झंडी और बैरिकेडिंग अनिवार्य, बच्चों को पानी के पास न जाने दें*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णिया :* लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन, पूर्णिया पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है, छठ घाटों पर डूबने की घटनाओं को रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है। समाहरणालय ने स्पष्ट कहा है – जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है,
*घाट निर्माण में बरतें ये सावधानी, वरना होगी कार्रवाई*
प्रशासन ने कहा है कि घाट का निर्माण केवल सुरक्षित और कम गहरे पानी वाले स्थानों पर ही करें। गहरे पानी और खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां लाल झंडी यानी Danger Zone जरूर लगाएं। सुरक्षित सीमा तय करने के लिए बांस या रस्सी से मजबूत बैरिकेडिंग ,बल्ली लगवाना अनिवार्य है घाट की सफाई के दौरान बच्चों को पानी के पास बिल्कुल न जाने दें।
*अर्घ्य के समय इन नियमों का करें पालन*

अर्घ्य दान के दौरान श्रद्धालु बैरिकेडिंग के अंदर ही रहें, किसी भी हाल में गहरे पानी की ओर न जाएं। बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें। घाट किनारे या गहरे पानी में सेल्फी लेने से बचें – सेल्फी के चक्कर में कई जानें जा चुकी हैं। नाव पर क्षमता से अधिक लोग न चढ़ें और नाव से अर्घ्य देने से बचें,
*SDRF, गोताखोर और पुलिस रहेंगे तैनात*
सभी घाटों पर गोताखोर, SDRF टीम, पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। उनके निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
*आपात स्थिति में तुरंत करें संपर्क*
किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय में 24 घंटे सक्रिय है।
*जिला नियंत्रण कक्ष नंबर : 06454-243000, 06454-242310, 06454-241555*
More Stories
लखनऊ11 नवम्बर 26*यूपी में पूर्व मतदाताओं को बड़ी राहत, बिना डर के भर सकेंगे फार्म-6*
लखनऊ 11 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 श्र*पूर्णिया के लिए बड़ी सौगात! मधुबनी काली मंदिर और ठाकुरबाड़ी पूजा को मिलेगा राजकीय महोत्सव का दर्जा