पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 श्र*पूर्णिया के लिए बड़ी सौगात! मधुबनी काली मंदिर और ठाकुरबाड़ी पूजा को मिलेगा राजकीय महोत्सव का दर्जा
– मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान
*मां काली मंदिर में मंत्री और महापौर का भव्य स्वागत, चुनरी-बुके देकर किया अभिनंदन*

*पूर्णिया की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान, धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णिया :* मधुबनी स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर को भक्ति और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल एवं महापौर विभा कुमारी मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने चुनरी एवं बुके देकर दोनों अतिथियों का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। वहीं महापौर विभा कुमारी ने नगर निगम परिवार की ओर से मंत्री का विशेष अभिनंदन किया।
*मंत्री का ऐतिहासिक ऐलान, खुशी से झूम उठा पूर्णिया*
इसी दौरान मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया वासियों को ऐसी सौगात दी जिसका इंतजार वर्षों से था। उन्होंने घोषणा की कि पूर्णिया के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों – *श्री गोकुल कृष्ण सिंह ठाकुरबाड़ी एवं मां काली मंदिर, मधुबनी* को *राजकीय महोत्सव* का दर्जा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ठाकुरबाड़ी में भव्य तरीके से होने वाला दुर्गा पूजा महोत्सव और मधुबनी काली मंदिर का प्रसिद्ध काली पूजा महोत्सव अब सरकारी स्तर पर राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इससे इन दोनों धार्मिक स्थलों की पहचान राज्य ही नहीं देश स्तर पर स्थापित होगी।
*महापौर विभा कुमारी बोलीं – यह पूर्णिया के लिए गर्व की बात*
इस घोषणा का स्वागत करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि यह पूर्णिया के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। ठाकुरबाड़ी और काली मंदिर सिर्फ आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि पूर्णिया की धार्मिक और सांस्कृतिक आत्मा हैं। राजकीय दर्जा मिलने से इन आयोजनों को भव्य स्वरूप मिलेगा और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए मंत्री डॉ. जायसवाल का आभार जताया।
*मौके पर मौजूद रहे दिग्गज*
इस अवसर पर पूजा कमेटी अध्यक्ष पंकज यादव, कोषाध्यक्ष कुंदन यादव, सचिव चंदन यादव, डॉ. प्रणव यादव, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता, पंकज निराला, वार्ड पार्षद अंजनी साह, जितेंद्र यादव, राहुल मिश्रा, मुरारी झा, शंकर झा, बहादुर यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु और कमेटी सदस्य मौजूद थे।
More Stories
लखनऊ 11 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 *छठ को लेकर सीमांचल में आस्था का सैलाब, पूर्णिया एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक गूंज रहे हैं छठी मैया के गीत*
नई दिल्ली *11 November 2026* – यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *🇮🇳28 राज्यों की ताज़ा खबरें🇮🇳*