November 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा10नवंबर 26*बिजली विभाग की लापरवाही से जला मकान,अब सात लाख चुकाएगा निगम;अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई के आदेश*

बांदा10नवंबर 26*बिजली विभाग की लापरवाही से जला मकान,अब सात लाख चुकाएगा निगम;अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई के आदेश*

**स्थायी लोक अदालत ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को दिए निर्देश,दो माह में पीड़ित को करना होगा भुगतान*

बांदा10नवंबर 26*बिजली विभाग की लापरवाही से जला मकान,अब सात लाख चुकाएगा निगम;अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई के आदेश*

बांदा।बिजली विभाग की लापरवाही से मीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ और एक परिवार का मकान आग की भेंट चढ़ गया।मामले में विभागीय लापरवाही उजागर होने के बाद स्थायी लोक अदालत ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम को पीड़ित को सात लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है।साथ ही निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) को संबंधित अधिशासी अभियंता और अधीनस्थ दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।शहर की स्वराज कॉलोनी गली नंबर पांच निवासी अशोक कुमार निगम के मकान में 21 अक्टूबर 2025 को बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी।हादसे में दो मोटरसाइकिलों समेत लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया था।आग बुझाने के दौरान घर का कर्मचारी संतू भी गंभीर रूप से झुलस गया था।पीड़ित ने विद्युत विभाग से 26 लाख रुपये क्षतिपूर्ति की मांग की थी।मामले की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने की।जांच रिपोर्ट में अग्निकांड के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के त्रुटिपूर्ण विद्युत अधिष्ठापन और उचित अनुरक्षण नहीं किए जाने को जिम्मेदार ठहराया गया।रिपोर्ट में विभागीय लापरवाही की पुष्टि करते हुए पीड़ित को उचित क्षतिपूर्ति देने की संस्तुति की गई थी।इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।स्थायी लोक अदालत ने लेखपाल की क्षति आकलन रिपोर्ट के आधार पर सात लाख रुपये क्षतिपूर्ति निर्धारित की।अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता,वरिष्ठ सदस्य डॉ. ब्रह्मदत्त सिंह और सदस्य शिवांगी शुक्ला की पीठ ने सात नवंबर को फैसला सुनाते हुए विद्युत निगम को दो माह के भीतर भुगतान करने का आदेश दिया।निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर बैंक दर से ब्याज भी देना होगा।अदालत ने विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए निगम के एमडी को संबंधित अधिशासी अभियंता और अधीनस्थ अधिकारियों की भूमिका की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। युपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar