औरैया16फरवरी*सीमेंट लदे ट्रक के गड्ढे में फंसने से रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लगा लंबा जाम*
*जाम में घंटो फंसे रहे चुनाव प्रेक्षक, पुलिस रही नदारद*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी रेलवे पूर्वी क्रासिंग व उसके दोनो तरफ खराब सड़क के कारण सभी तरह के वाहनों व पैदल लोगो के लिए आवागमन की स्थिति दिन प्रतिदिन अधिक विकराल होती जा रही है। लेकिन इससे जुड़े अधिकारी इस समस्या के निदान के कोई प्रयास नही कर रहे हैं, जहा रोज मौरंग , गिट्टी , सीमेंट , सरिया , बालू , धान आदि वजनदार सामान लेकर ट्रक, डम्पर, टैक्टर आदि औरेया से आकर रसूलाबाद, कन्नौज , बिधूना, लहरापुर, सहायल , बेला, कन्नौज , कानपुर आदि जगहों पर इसी रास्ते से आते जाते है। तो दूसरी तरफ से अनाज , ईट लेकर वाहन औरैया आते जाते है। जिसमे निजी व सरकारी बसे भी है। बुधवार सुबह लगभग नौ बजे औरैया की तरफ से एक ट्रक सीमेंट लादकर लहरापु र की ओर जा रहा था क्रॉसिंग से पहले वैकुंठ धाम मंदिर के पास सड़क के गड्ढे में फंस गया जिससे क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जो खबर लिखे जाने तक नहीं हट सका। जाम में चुनाव प्रेक्षक की गाड़ी भी घंटो फंसी रही, जिसे निकालने के लिए उनके साथ चल रहे जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जहा पैदल निकलने वाले लोग भी परेशान दिखाई दिये,रोड के साथ क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण न होना और आटोमेटिक मशीन खराब होने से जाम एक नियमित समस्या बन गई है। जिसके लिए रेलवे ,डीएफसी व पी डब्ल्यू डी दोनो के अधिकारी जिम्मेदार है जो पुल व रोड बनाने प्रति उदासीन दिखाई दे रहे है।

More Stories
बांदा1अप्रैल26*संदिग्ध परिस्थितियों में मंडल कारागार की महिला जेल वार्डन ने खाया जहर हुई मौत*
बाँदा1अप्रैल26*तेजआंधी के दौरान बुजुर्ग चारपाई समेत उड़ा,हुआ घायल*
रोहतास 1 अप्रैल 26*उपलब्धि : वित्तीय वर्ष 2025–26 डीडीयू मंडल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बड़े पैमाने पर शुभारंभ का वर्ष रहा*