November 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 7 नवम्बर 26*बिजली कनेक्शन के नाम पर धन लेने का आरोप, उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज*

कानपुर नगर 7 नवम्बर 26*बिजली कनेक्शन के नाम पर धन लेने का आरोप, उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज*

🔴 *ब्रेकिंग न्यूज़*

कानपुर नगर 7 नवम्बर 26*बिजली कनेक्शन के नाम पर धन लेने का आरोप, उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज*

शिवराजपुर, कानपुर नगर।

शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम दिनकरपुर, पोस्ट बीरामऊ निवासी माया देवी पत्नी राजू पाल ने थाना शिवराजपुर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बिजली विभाग के कर्मचारियों पर धनराशि लेने, अतिरिक्त पैसों की मांग करने तथा विधिवत बिजली कनेक्शन न जोड़ने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, लगभग दो माह पूर्व उन्होंने बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि कनेक्शन के नाम पर ऑनलाइन धनराशि जमा कराई गई तथा रसीद देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी रसीद उपलब्ध नहीं कराई गई।

प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ धनराशि वापस की गई तथा अतिरिक्त धन की मांग की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि कर्मचारियों के आश्वासन पर बिजली की केबल जुड़वाने के बावजूद उनका विधिवत विद्युत कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि चेकिंग के दौरान शिकायतकर्ता के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

पीड़िता ने थाना शिवराजपुर पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करने तथा अपने पक्ष के साक्ष्यों और गवाहों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

स्थान: शिवराजपुर, कानपुर नगर।

Taza Khabar